फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Jeetu Patwari retort on PM Modi emergency statement

MP: PM मोदी के इमरजेंसी वाले बयान पर पटवारी का पलटवार, 'परीक्षाओं में भ्रष्टाचार से बड़ा कोई काला दिवस नहीं'

Mon, 24 Jun 2024 08:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Jun 2024 08:49 PM IST
सार

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री द्वारा इमरजेंसी पर दिए बयान पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए कहा है कि परीक्षाओं में भ्रष्टाचार से बड़ा कोई काला दिवस नहीं हो सकता।

विज्ञापन
MP News Jeetu Patwari retort on PM Modi emergency statement
जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए इमरजेंसी के समय की घटनाएं बताया और कांग्रेस को जमकर घेरा। इस पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सहित देश भर में परीक्षाओं में हो रहे गड़बड़ी से बड़ा कोई काला दिवस नहीं हो सकता है।

विज्ञापन


जीतू पटवारी ने कहा कि इमरजेंसी को लेकर जो बार-बार बात कर रहे हैं, इस समय बच्चों पेपर कैंसिल होना और पेपर लीक होना सबसे बड़ा काला दिवस चल रहा है। इतनी परीक्षाएं कैंसिल होने से बड़ा काला दिवस और क्या हो सकता है। देश के प्रधानमंत्री की रिस्पांसबिलिटी है। 50 साल पुरानी बात करने से पहले प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल को देखें। देशभर में भ्रष्टाचार चल रहा है। डॉ. जोशी का इस्तीफा क्यों लिया जा रहा है। क्या कारण है उनके रहते हुए बार-बार पेपर लीक होते हैं। जहां भी जाते हैं, वहां पेपर लीक होते हैं। मध्यप्रदेश पीएससी के अध्यक्ष से तब भी हुए, छत्तीसगढ़ के थे तब भी हुए थे। ऐसे व्यक्ति को एक मिनट भी पद पर रहने क्यों दिया जा रहा है। इस पर नरेंद्र मोदी क्यों नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन


एबीपी वालों को जिन पदों में बैठाया जा रहा है, वहीं भ्रष्टाचार हो रहा है
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आगे कहा कि बार-बार एबीपी और बीजेपी के जिन कार्यकर्ताओं को पदों में बैठाया जा रहा है, ठेके दिए जा रहे हैं। वहीं ऐसी घटनाएं क्यों होती है। बीजेपी के और एबीपी के लोग क्राइम कर रहे हैं। एबीपी का कार्यकर्ता यदि किसी पद पर बैठ गया और पेपर लीक करता है तो यह देश के साथ बड़ा कुठारघात करता है। मध्यप्रदेश में जहां-जहां इन लोगों को पदों में बैठाया गया है, उन विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। प्रधानमंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल पद से हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री में थोड़ी ईमानदारी तो करें कार्रवाई
प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में थोड़ा भी ईमानदारी है, तो जिस प्रकार से वह बच्चों से बात करते हैं, उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं। बच्चों का परीक्षा के दौरान बोलते हैं मनोबल गिरने मत देना। परीक्षाओं के लिए मोटिवेट करते हैं। उन्हीं बच्चों के इस तरह से पेपर लीक होते हैं तो भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं।


जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्री बनने के पहले कहा कि कोई पेपर नहीं लीक हुआ और मंत्री बनने के बाद ही कार्रवाई क्यों किया। अभी भी डॉ. जोशी पद पर बैठें हैं, उन्हें क्यों नहीं हटाया गया। सारे अपराध किस तरह की मध्यप्रदेश हो रहे हैं। जनता बीजेपी को कभी माफ नहीं करेगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना इनको बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed