{"_id":"65c4ee6532df64a3030d547b","slug":"mp-news-indore-ujjain-highway-will-be-six-lane-will-cost-rs-988-crore-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर-उज्जैन हाईवे सिक्स लेन बनेगा, 988 करोड़ रुपये की लागत आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर-उज्जैन हाईवे सिक्स लेन बनेगा, 988 करोड़ रुपये की लागत आएगी
Thu, 08 Feb 2024 08:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:38 PM IST
सार
इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज गेट से उज्जैन के हरिफाटक चौराहे तक लगभग 48 किमी लंबाई का रहेगा इसमें सर्विस रोड, दो बड़े पुल सहित उज्जैन शहर में फ्लाइओवर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
पीडब्लयूडी मंत्री राकेश सिंह ने की अधिकारियों के साथ बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंहस्थ-2028 के आयोजन एवं इंदौर उज्जैन हाईवे पर बढ़ते हुए ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इंदौर-उज्जैन हाईवे को सिक्स लेन किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह के सामने प्रस्तुत की।
प्रस्तावित कार्ययोजना अंतर्गत लोक निर्माण विभाग स्टेट हाईवे 59 इंदौर-उज्जैन को सिक्स लेन किया जाएगा। यह इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज गेट से उज्जैन के हरिफाटक चौराहे तक लगभग 48 किमी लंबाई का रहेगा इसमें सर्विस रोड, दो बड़े पुल सहित उज्जैन शहर में फ्लाइओवर भी बनाए जाएंगे। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस कार्य में 988 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बैठक में बताया गया कि वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कार्य योजना स्वीकृति के लिए कैबिनेट में रखी जाएगी। मंत्री राकेश सिंह ने कार्य योजना की वित्तीय स्वीकृति के बाद कैबिनेट में रखने सभी तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।