फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Indore-Nagpur-Indore Vande Bharat Express will also stop at Betul station, RKMP-Jabalpur will also go

MP News: इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस बैतूल स्टेशन पर भी रूकेगी, आरकेएमपी-जबलपुर भी रीवा तक जाएगी

Tue, 10 Oct 2023 04:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Oct 2023 04:11 PM IST
सार

इंदौर और नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बैतूल स्टेशन पर भी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। पिछले शेड्यूल में गाड़ी के सिर्फ इटारसी में ठहराव तय किया गया था। वहीं, आरकेएमपी-जबलपुर वंदे भारत को भी रीवा तक एक्सटेंशन दिया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Indore-Nagpur-Indore Vande Bharat Express will also stop at Betul station, RKMP-Jabalpur will also go
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर-नागपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को बैतूल स्टेशन ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छ: दिन, रविवार को छोड़कर) इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान कर, 06.50 बजे उज्जैन पहुंचकर, 06.55 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर,  09.10 बजे भोपाल पहुंचकर, 09.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 10.35 बजे इटारसी पहुंचकर, 10.40 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 11.58 बजे बैतूल पहुंचकर, 12.00 बजे बैतूल से प्रस्थान कर, 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वहीं, इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छ: दिन, रविवार को छोड़कर) नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, 17.23 बजे बैतूल पहुंचकर, 17.25 बजे बैतूल से प्रस्थान कर, 18.50 बजे इटारसी पहुंचकर, 18.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 20.30 बजे भोपाल पहुंचकर, 20.35 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 22.40 बजे उज्जैन पहुंचकर, 22.45 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। बता दें इंदौर-नागपुर- इंदौर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सोमवार से संचालन शुरू हो गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री नहीं मिलने के चलते रेलवे ने यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


आरकेएमपी-जबलपुर वंदे भारत भी रीवा तक
रानी कमलापति जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रेल मंत्रालय ने रीवा तक चलाने का निर्णय लिया है। आरकेएमपी से रीवा के बीच मेट्रो 15 अक्टूबर से चलेगी। वहीं, रीवा से आरकेएमपी के लिए वंदे भारती की सेवा 16 अक्टूबर से मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed