फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In Telangana, CM Dr. Yadav said - Contribution and respect of common people are both necessary in gov

MP News: तेलंगाना में सीएम डॉ. यादव बोले- शासन-संचालन में आमजन का योगदान और सम्मान दोनों आवश्यक

Thu, 15 Feb 2024 09:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 15 Feb 2024 09:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को तेलंगाना के कोमुरवेल्ली में रेलवे स्टेशन के शिलान्यास समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान मल्लिकार्जुन के दर्शन किए। साथ ही तेलंगाना के नागरिकों को महाकाल दर्शन का निमंत्रण भी दिया।

विज्ञापन
MP News: In Telangana, CM Dr. Yadav said - Contribution and respect of common people are both necessary in gov
तेलंगाना पहुंचे सीएम मोहन यादव ने पूजन किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के कोमुरवेल्ली रेलवे स्टेशन के शिलान्यास समारोह में गुरुवार को विशेष अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन-संचालन में आमजन का योगदान और उनका सम्मान आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास कर रहा है। भारत की शान भी विश्व में बढ़ी है। वसुधैव कुटुंबकम का भाव भारतीय संस्कृति की विशेषता है। कार्यक्रम में तेलंगाना के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कोमुरवेल्ली प्रवास के दौरान यहां के प्रमुख आस्था केंद्र मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। 
विज्ञापन

 

MP News: In Telangana, CM Dr. Yadav said - Contribution and respect of common people are both necessary in gov
तेलंगाना में सीएम डॉ. यादव बोले-शासन- संचालन में आमजन का योगदान और सम्मान दोनों आवश्यक - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान मल्लिकार्जुन के द्वार पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कार्यक्रम के अतिथियों और स्थानीय जन को भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल सुविधाओं के विकास से सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। भारत के रेलवे का इतिहास करीब पौने दो सौ वर्ष पुराना है। आज न सिर्फ निर्धन वर्ग बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए रेल साधन उपयोगी हैं। मेट्रो के साथ ही वंदेभारत ट्रेनें और अन्य विशेष रेलगाड़ियां उपयोगिता बढ़ा चुकी हैं। बढ़ती रेल सुविधाओं से व्यवसाय और रोजगार के क्षेत्र में लाभ मिल रहा है। हमारे वीर सैनिक शत्रुओं से दो-दो हाथ करने के लिए देश की सीमाओं तक रेल से ही पहुंच रहे हैं। आज प्रारंभ रेल सुविधा का यह प्रकल्प क्रियान्वित होने पर स्थानीय निवासियों के लिए लाभकारी होगा। प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आशीर्वाद से यह महती सुविधा मिल रही है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

MP News: In Telangana, CM Dr. Yadav said - Contribution and respect of common people are both necessary in gov
तेलंगाना के कोमुरवेल्ली रेलवे स्टेशन के शिलान्यास समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारत का डंका बज रहा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि काल के प्रवाह में यह गर्व का विषय है कि भारत विकास के साथ अपनी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में भी आगे बढ़ा है। सरयू तट पर अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के लिए प्राण-प्रतिष्ठा कार्य पूर्ण होने के बाद संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में भी मंदिर के लोकार्पण का कार्य हो गया है। आज इस्राइल युद्ध हो या इसके पूर्व रूस-यूक्रेन युद्ध, सभी जगह भारत के नेतृत्व का डंका बज रहा है। कतर जैसे राष्ट्र मानते हैं कि भारत से उसकी मित्रता अमर है और वे भारतवासियों के साथ खड़े हैं। अनेक राष्ट्र आपसी संघर्ष और युद्धों के बावजूद भारतवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देते हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के दो कार्यकाल के पूर्व का समय याद करें तो अनेक देश भारत का वह सम्मान नहीं करते थे जो आज करते हैं। 

भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थानों को बनाएंगे तीर्थ स्थल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जिन-जिन स्थानों पर भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं, उन्हें तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। करीब पांच हजार वर्ष पहले कौरव-पांडव के बीच धर्म युद्ध हुआ। भगवान श्रीकृष्ण ने सत्य के लिए लड़ना सिखाया। गत 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर के गर्भ गृह में प्राण-प्रतिष्ठा उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक नागरिकों की आस्था के सम्मान का प्रतीक बनी है। कार्यक्रम को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति जी. किशन रेड्डी ने भी संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed