फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Illegal sand mining in reserve area for alligators in Chambal river, Uma said will talk to CM

MP News: चंबल नदी में घड़ियालों के लिए रिजर्व क्षेत्र में अवैध रेत खनन, उमा बोली सीएम से बात करुंगी

Thu, 19 Jan 2023 09:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Jan 2023 09:12 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि मैं कल ही सुबह मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात करूंगी एवं तुरंत रोक लगाने के लिए कहूंगी। क्योंकि ऐसी घटनाओं एवं ऐसे दृश्यों से शासन का अस्तित्व कोई नहीं मानेगा। यह तो निरी अराजकता है। इस पर तुरंत कठोरता से रोक लगानी चाहिए।

विज्ञापन
MP News: Illegal sand mining in reserve area for alligators in Chambal river, Uma said will talk to CM
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की चंबल नदी में घड़ियालों के लिए रिजर्व क्षेत्र में अवैध रेत खनन हो रहा है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहते हुए आगे लिखा कि यह सब बहुत भयानक एवं शासन के लिए चुनौती है। जो मैंने देखा वह किसी भी शासन के ऐसा होते हुए नहीं हो सकता।
विज्ञापन

 
शराब बंदी के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री ने चंबल नदी में अवैध उत्खनन को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उमा भारती ने गुरुवार को एक के बाद एक पांच ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि मैं अभी दिल्ली से धौलपुर के एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुरैना के ग्राम अजनोद आ रही थी। मैंने चंबल के पुल के दोनों तरफ भारी संख्या में ट्रेक्टर जैसे वाहन देखे। राजस्थान में जैसा युद्ध अभ्यास करते हुए सेनाओं के टैंक चलते हैं ऐसे ही सैकड़ों की संख्या में मैंने पुल के नीचे रेत में वाहन चलते हुए देखे।
विज्ञापन

 
भारती ने आगे लिखा कि पता लगा कि यहां खनन हो रहा है। मुझे लगा कि यह वैध होगा, लेकिन पता लगा कि यह तो घड़ियालों के लिए रिजर्व एरिया है और यह पूरा खनन अवैध है। यह सब बहुत भयानक एवं शासन के लिए चुनौती है। जो मैंने देखा है वह किसी भी शासन के होते हुए ऐसा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम ने कहा कि मैं कल ही सुबह मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात करूंगी एवं तुरंत रोक लगाने के लिए कहूंगी। क्योंकि ऐसी घटनाओं एवं ऐसे दृश्यों से शासन का अस्तित्व कोई नहीं मानेगा। यह तो निरी अराजकता है। इस पर तुरंत कठोरता से रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed