{"_id":"63d783f85a95cf271a7238a5","slug":"mp-news-home-minister-narottam-mishra-said-the-mentality-that-sets-fire-will-be-destroyed-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- आग लगाने वाली मानसिकता को तहस नहस कर दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- आग लगाने वाली मानसिकता को तहस नहस कर दिया जाएगा
Mon, 30 Jan 2023 02:17 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:17 PM IST
सार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर हो या मध्य प्रदेश यह शिवराज जी की सरकार है और यहां कानून का राज है। यह आग लगाने वाली जो मानसिकता है, उसे हम इस तरह तहस नहस कर देंगे कि कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा। इनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो नजीर बनेगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में आग लगाने की धमकी देने वाले वीडियो पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आग लगाने वाली मानसिकता को तहस नहस कर दिया जाएगा। पठान फिल्म को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कुछ मुस्लिम युवाओं ने इंदौर में आग लगाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर हो या मध्य प्रदेश यह शिवराज जी की सरकार है और यहां कानून का राज है। यह आग लगाने वाली जो मानसिकता है, उसे हम इस तरह तहस नहस कर देंगे कि कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा। इनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो नजीर बनेगी। वहीं, इंदौर में कोर्ट कार्रवाई का वीडियो रिकार्ड करने वाली कानून की छात्रा का प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संबंध होने की बात सामने आई है। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पीएफआई हो या अन्य कोई प्रतिबंधित संगठन, इसके साथ जो भी खड़ा होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिश्रा ने कहा कि युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही यह जांच की जा रही है कि इसके साथ और कौन कौन जुड़ा हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर के लाल चौक में झंडा फहराने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो गया है। उनको कम से कम एक बार तो यह बताना चाहिए कि भारत कहा से टूटा दिखा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि उनकी यह यात्रा इतनी शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कश्मीर में शांति के साथ झंडा फहरा रहे हैं।
विज्ञापन
