फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Home Minister Narottam Mishra changed tone on Pathan film, said - there should be no opposition to th

MP News: पठान फिल्म पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सुर बदले, बोले- फिल्म का नहीं होना चाहिए विरोध

Wed, 25 Jan 2023 07:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 25 Jan 2023 07:33 PM IST
सार

नरोत्तम  मिश्रा ने फिल्म के विरोध प्रदर्शन को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि फिल्म का विरोध नहीं होना चाहिए। इस फिलम में जो आपत्तिजनक चीजें थी, उसे हटा लिया गया है। सेंसर बोर्ड के हने पर फिल्म में संशोधन हो गया है।

विज्ञापन
MP News: Home Minister Narottam Mishra changed tone on Pathan film, said - there should be no opposition to th
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में फिल्म पठान के रिलीज होने के साथ ही उसका हिंदूवादी संगठन विरोध कर रहे है। वहीं, दूसरी तरफ फिल्म का टीजर और बेसर्म गाना रिलीज होने पर आपत्ति जताने वाले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सुर बदल गए हैं। मिश्रा ने मीडिया के फिल्म के विरोध प्रदर्शन को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि फिल्म का विरोध नहीं होना चाहिए। इस फिल्म में जो आपत्तिजनक चीजें थी, उसे हटा लिया गया है। सेंसर बोर्ड के कहने पर फिल्म में संशोधन हो गया है।
विज्ञापन


बता दें बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मों को लेकर बयानबाजी करने वाले नेताओं को नसीहत दी थी। इसके बाद गृहमंत्री मिश्रा के सुर बदल गए है। इससे पहले मिश्रा ने कहा था कि मध्य प्रदेश में फिल्म को बैन करने पर विचार करेंगे। मिश्रा ने कहा फिल्म के टीजर रिलीज होने पर बेशर्म रंग गाने और दीपिका पादुकोण के कपड़ो पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि दूषित मानसिकता के साथ यह गाना फिल्माया गया है। उन्होंने फिल्म मेकर्स से दृश्यों को ठीक करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को फिल्म के रिलीज होने पर प्रदेश के अलग-अलग जगह पर हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध किया। कई जगह फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। भोपाल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टॉकिज के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने लोगों से फिल्म नहीं देखने की अपील की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई जगह शो को रद्द कर दिया गया और फिल्म के पोस्टर हटा लिये गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed