फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Governor Mangubhai Patel said that voters are the lifeblood of democracy

MP News: राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की प्राणवायु हैं

Wed, 25 Jan 2023 10:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 25 Jan 2023 10:21 PM IST
सार

आयुक्त ओ. पी. रावत ने कहा कि सार्वभौमिक मताधिकार को सुनिश्चित करने और मतदाताओं के सशक्तिकरण के प्रयासों में भारत निर्वाचन आयोग का विशिष्ट स्थान है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप ने भारत के मतदाता को सबसे शक्तिशाली मतदाता बना दिया है।

विज्ञापन
MP News: Governor Mangubhai Patel said that voters are the lifeblood of democracy
राज्यपाल मंगू भाई पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बुधवार को कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन यदि लोकतंत्र की आस है, तो जागरूक मतदाता इसकी सफलता की सांस है। मताधिकार वह शक्ति है जिसके द्वारा मतदाता लोकतंत्र को प्राणवायु प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 के आस-पास और उसके बाद की पीढ़ी लगभग पूरी सदी के लोकतंत्र के भविष्य को आकार देगी। जरूरी है कि छात्र-छात्राओं में विद्यालय स्तर पर ही लोकतंत्र की जड़ों का बीजारोपण कर दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई। निर्वाचन कार्य में सम्मिलित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। अस्सी वर्ष से अधिक आयु के मतदाता जीतेन्द्र सिंह, मंजू सिंह, ट्रांसजेंडर मतदाता संजना सिंह और नज़र ठाकुर का शाल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल ने 10 नव मतदाताओं को एपिक कार्ड का वितरण किया। कार्यक्रम में आयोग द्वारा प्रकाशित "द पॉवर ऑफ वन वोट" कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के वीडियो संदेश का प्रसारण किया। आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जारी गीत और अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निर्मित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम सब विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं। जरूरी है कि हम सब लोकतंत्र का आधार, निर्वाचन प्रक्रिया में सत्यनिष्ठा के साथ अनिवार्य रूप से शामिल हों। उन्होंने बताया कि वर्ष 1951 के प्रथम आम चुनाव में मतदाता के रूप में शामिल 106 वर्ष की आयु में दिवंगत श्याम सरन नेगी लम्बे जीवन काल में कभी भी मतदान से नहीं चूके। युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। पटेल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मताधिकार से देश का एक भी नागरिक वंचित नहीं हो, इसके लिए व्यापक प्रयास किए जाते हैं। ज़रूरी है कि प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट ज़रूर डालेंगे हम” को पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ आत्मसात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन के विभिन्न अवसर देने, नाम जुड़वाने के लिए वर्ष में चार बार अर्हता तिथियां निर्धारित करने, वोटर आईडी कार्ड का वितरण स्पीड पोस्ट से करने, दिव्यांगजन को विशेष रूप से जनजातीय समूहों, ट्रांसजेंडर वर्ग के छूटे हुए पात्र मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में शामिल करने, 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन और कोविड प्रभावित वोटर्स को पोस्टल बेलेट की सुविधा देने और 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को सम्मानित करने के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग किये जाने, पुरुषों की तुलना में महिलाओं के अधिक पंजीयन होने और वोटर आई.डी. से लिंक करवाने में सक्रियता के लिए मतदाताओं को बधाई दी।


भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ. पी. रावत ने कहा कि सार्वभौमिक मताधिकार को सुनिश्चित करने और मतदाताओं के सशक्तिकरण के प्रयासों में भारत निर्वाचन आयोग का विशिष्ट स्थान है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप ने भारत के मतदाता को सबसे शक्तिशाली मतदाता बना दिया है। एप पर कोई भी फोटो, वीडियो अपलोड कर शिकायत कर सकता है। एप की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में निर्वाचन आयोग को प्राप्त होने वाली शिकायतों में लगभग 99 प्रतिशत निराधार होती थीं, किन्तु वर्ष 2019 में एप से प्राप्त 3 लाख शिकायत में 95 प्रतिशत शिकायतें सही पाई गयी थीं। उन्होंने बताया कि आयोग निर्वाचन प्रक्रिया की बेहतरी के लिए निरंतर आधुनिक तकनीक के उपयोग का प्रयास कर रहा है। उन्होंने वर्ष 1951 में संपन्न प्रथम आम चुनाव में सार्वभौमिक मताधिकार की चुनौतियों और निर्भीक, तटस्थ निर्वाचन संपन्न कराने की उपलब्धि का स्मरण करते हुए भारत के प्रथम निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन को श्रद्धांजलि दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed