{"_id":"6676b0f5a143adb27308be41","slug":"mp-news-government-s-big-decision-in-seoni-cow-slaughter-case-high-level-investigation-committee-formed-nsa-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिवनी गोवंश हत्या मामले में सरकार का बड़ा फैसला, उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित, दो आरोपी पर NSA लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिवनी गोवंश हत्या मामले में सरकार का बड़ा फैसला, उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित, दो आरोपी पर NSA लगाया
Sat, 22 Jun 2024 04:40 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:40 PM IST
सार
डॉ. मोहन सरकार ने सिवनी जिले में 50 से ज्यादा गोवंश की गले काटकर हत्या के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच के कमेटी गठित की गई है। वहीं, दो आरोपियों पर एनएसए लगाया गया है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 50 से ज्यादा गोवंश का गला काटकर हत्या कर दी और उनको नदी में बहा दिया गया था। इस मामले में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले में शनिवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच के लिए एडिशनल डीजी (सीआईडी) पवन श्रीवास्तव एवं टीम घटना स्थल पहुंच रही है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया है। जिसमें से दो आरोपियों पर NSA (रा.सु.का) लगाया गया है। उन्होंने आगे लिखा कि घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। मध्यप्रदेश में गौमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें सिवनी जिले के धूमा मझगवां और धनौरा में गुरुवार को नदी और तालाबों के पास गोवशों के शव मिले थे। 58 गोवंश में गाय और बैल शामिल थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर कलेक्टर और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। इन गोवंश की गला रेत कर हत्या की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
बता दें सिवनी जिले के धूमा मझगवां और धनौरा में गुरुवार को नदी और तालाबों के पास गोवशों के शव मिले थे। 58 गोवंश में गाय और बैल शामिल थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर कलेक्टर और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। इन गोवंश की गला रेत कर हत्या की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच हेतु Ad.D.G (CID) श्री पवन श्रीवास्तव एवं टीम घटना स्थल पहुंच रही है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, दो आरोपियों पर NSA (रा.सु.का) लगाया गया है, घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन विज्ञापन
मध्यप्रदेश…— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 22, 2024
