फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Government increased the stipend of junior doctors, the five-day long strike called off

MP News: सरकार ने जूनियर डॉक्टरों का स्टायपेंड बढ़ाया, पांच दिन से चल रही हड़ताल वापस

Wed, 13 Mar 2024 10:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Mar 2024 10:32 PM IST
सार

नौ मार्च से जूडा अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम कर रहा था। बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे सांकेतिक हड़ताल की। इसके बाद उन्होंने गुरुवार से पूरी तरह काम बंद कर हड़ताल पर जाने की बात कही थी।

विज्ञापन
MP News: Government increased the stipend of junior doctors, the five-day long strike called off
गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों और सरकार के बीच बातचीत सफल रही। बुधवार को सरकार ने स्टायपेंड बढ़ा दिया और इसके आदेश भी जारी कर दिए। इसके बाद जूडा ने पांच दिन से चल रही हड़ताल वापस ले ली। 
विज्ञापन

गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में काली पट्टी बांधककर काम करने के पांचवें दिन जूडा ने बुधवार को दो घंटे सांकेतिक हड़ताल की। इसके बाद हमीदिया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई। जूडा ने अस्पताल प्रशासन और सरकार को अपनी मांगों को लेकर रात तक निर्णय लेने का समय दिया था। इससे पहले ही सरकार ने जूनियर डॉक्टरों के स्टायपेंड में 3000 रुपये और सीनियर डॉक्टरों के स्टायपेंड में 4000 रुपये तक की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही अन्य मांगों पर समिति बनाकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद जूडा ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। 
विज्ञापन

बता दें, नौ मार्च से जूडा अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम कर रहा था। बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे सांकेतिक हड़ताल की। इसके बाद उन्होंने गुरुवार से पूरी तरह काम बंद कर हड़ताल पर जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed