{"_id":"65f1dc009c9fdbfcdf018e51","slug":"mp-news-government-increased-the-stipend-of-junior-doctors-the-five-day-long-strike-called-off-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सरकार ने जूनियर डॉक्टरों का स्टायपेंड बढ़ाया, पांच दिन से चल रही हड़ताल वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सरकार ने जूनियर डॉक्टरों का स्टायपेंड बढ़ाया, पांच दिन से चल रही हड़ताल वापस
Wed, 13 Mar 2024 10:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:32 PM IST
सार
नौ मार्च से जूडा अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम कर रहा था। बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे सांकेतिक हड़ताल की। इसके बाद उन्होंने गुरुवार से पूरी तरह काम बंद कर हड़ताल पर जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों और सरकार के बीच बातचीत सफल रही। बुधवार को सरकार ने स्टायपेंड बढ़ा दिया और इसके आदेश भी जारी कर दिए। इसके बाद जूडा ने पांच दिन से चल रही हड़ताल वापस ले ली।
गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में काली पट्टी बांधककर काम करने के पांचवें दिन जूडा ने बुधवार को दो घंटे सांकेतिक हड़ताल की। इसके बाद हमीदिया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई। जूडा ने अस्पताल प्रशासन और सरकार को अपनी मांगों को लेकर रात तक निर्णय लेने का समय दिया था। इससे पहले ही सरकार ने जूनियर डॉक्टरों के स्टायपेंड में 3000 रुपये और सीनियर डॉक्टरों के स्टायपेंड में 4000 रुपये तक की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही अन्य मांगों पर समिति बनाकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद जूडा ने अपनी हड़ताल वापस ले ली।
बता दें, नौ मार्च से जूडा अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम कर रहा था। बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे सांकेतिक हड़ताल की। इसके बाद उन्होंने गुरुवार से पूरी तरह काम बंद कर हड़ताल पर जाने की बात कही थी।