फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Gas cylinder will be available only once a month for Rs 450, know what will be the rules.

MP Politics News: महीने में एक बार ही मिलेगा 450 रुपये में गैस सिलेंडर, जानिए क्या रहेंगे नियम

Fri, 15 Sep 2023 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 10:42 AM IST
सार

Gas Cylinder Politics: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद अपनी लाडली बहनों को गैस सिलेंडर से संबंधित नियम समझाएं। वीडियो सांझा कर उन्हें बताया कि कैसे मिलेंगे पैसे वापस 

विज्ञापन
MP News: Gas cylinder will be available only once a month for Rs 450, know what will be the rules.
महीने में केवल एक बार मिलेगा 450 रुपये में सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर महीने में सिर्फ एक ही बार मिलेगा। इसके साथ सावन के महीने में 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली लाड़ली बहनों को भी अनुदान राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज (शुक्रवार) खुद वीडियो के माध्यम से अपनी लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर संबंधी नियम बताए। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाड़ली बहनों को पंजीयन कराना होगा। पंजीयन मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पोर्टल पर होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत ऐसी बहनों का पंजीयन किया जाएगा जो पूर्व से गैस कनेक्शन धारी हों और यह बहनें उज्जवला योजना की लाभार्थी भी हो सकती हैं। पंजीयन के लिए केवल दो जानकारी या दस्तावेज (अ) एलपीजी कनेक्शन आईडी (ब) समग्र आईडी की आवश्यकता होगी। घरेलू गैस संबंधी पंजीयन उन सभी केंद्रों पर किया जाएगा जहां मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन होता है। शासन भी सभी आइल कम्पनी से बहनों के गैस कनेक्शन संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहा है तथा उसे पोर्टल पर 25 सितम्बर को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे बहनों को अपनी जानकारी देखने में सुविधा होगी। बहनों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिकायत निवारण एप्लीकेशन भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसी रहेगी अनुदान की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पात्रता धारी लाड़ली बहनों को गैस रिफिल ऑइल कम्पनी की विक्रय दर पर ही खरीदना होगा। लाड़ली बहनों को यह गैस रिफिल 450 रुपये में पड़े इसके लिए अंतर की राशि में से केंद्र सरकार के अनुदान को कम करते हुए शेष राशि, अनुदान के रूप में उनके बैंक खाते में रिफंड की जाएगी। गैस सिलेंडर पर यह अनुदान, लाड़ली बहनों को हर महीने एक गैस रिफिल पर मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी लाड़ली बहनों के खाते में अनुदान राशि ऑइल कम्पनी द्वारा डाली जाएगी और यह अनुदान राशि राज्य सरकार द्वारा ऑइल कम्पनी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाम बढ़ने पर भी दी जाएगी राशि
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ऐसी लाड़ली बहनें जो उज्जवला योजना की लाभार्थी नहीं हैं उनके बैक खाते में अनुदान राशि सीधे राज्य सरकार डालेगी। सावन के माह में अर्थात 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली लाड़ली बहनों को भी अनुदान राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में इसी प्रक्रिया से होगा। यदि भविष्य में कभी गैस रिफिल करने की दरें बदलती हैं तो उसके अंतर की राशि की पूर्ति राज्य सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed