{"_id":"641acf1ef75e9b8d58042ec3","slug":"mp-news-former-mla-s-son-yadvendra-yadav-joined-congress-said-workers-are-being-neglected-in-bjp-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व MLA के बेटे यादवेंद्र यादव ने कांग्रेस ज्वाइंन की, बोले- BJP में कार्यकर्ताओं की हो रही उपेक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व MLA के बेटे यादवेंद्र यादव ने कांग्रेस ज्वाइंन की, बोले- BJP में कार्यकर्ताओं की हो रही उपेक्षा
Wed, 22 Mar 2023 03:19 PM IST
आनंद पवार
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 22 Mar 2023 03:19 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि यादवेंद्र सिंह यादव ने बिना किसी दबाव के बिना किसी प्रलोभन के अपने मन से तय किया है कि मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमें कांग्रेस का साथ जुड़ना है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ ने यादवेंद्र सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर जिले के मुंगावली के भाजपा नेता यादवेंद्र यादव ने बुधवार को भोपाल में कांग्रेस पार्टी ज्वाइंन की। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ यादवेंद्र यादव कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पर जयवर्धन सिंह, अरुण यादव, गोपाल सिंह डग्गी राजा मौजूद थे। यादवेंद्र के साथ उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके साथ 500 गाड़ियों का काफिला भोपाल आया। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि यादवेंद्र सिंह यादव ने बिना किसी दबाव के बिना किसी प्रलोभन के अपने मन से तय किया है कि मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमें कांग्रेस का साथ जुड़ना है।
यादवेंद्र यादव के पिता स्व. राव देशराज सिंह यादव मुंगवाली से तीन बार विधायक रहे। मेरे पिता ने भाजपा को खड़ा करने में बहुत मदद की। यादवेंद्र ने पीसीसी में कहा कि मैं, मेरी पत्नी और मां वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। हमारे परिवार ने भाजपा की सेवा की, लेकिन सिंधिया भाजपा में आए तो अशोकनगर में पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने लगी। अशोकनगर में एसटी/एससी की जमीनों पर कब्जा कर ली गई। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। अब भाजपा की विचारधारा नहीं बची है। सभी अपना पेट भरने में लगे हुए है। अशोक नगर में डेढ़ से दो किमी की कॉलोनी काटी जा रही है। हमारे लोगों पर झूठे केस लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं से बात की तो सभी ने कांग्रेस ज्वाइंन करने की बात की।
यादवेंद्र यादव को कांग्रेस में लाने में मुख्य भूमिका चंदेरी से कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान ने निभाई। हालांकि दोनों के परिवार के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रही है। अब दोनों दुश्मनी भूलकर साथ आ गए। बता दें मुंगावली गुना संसदीय क्षेत्र में आता है। पिछले लोकसभा चुनाव में गुना में बीजेपी के केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था।