{"_id":"64f31b75119fab261b07eaa9","slug":"mp-news-former-cm-uma-bharti-supported-one-nation-one-election-said-complete-all-elections-in-three-month-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व CM उमा भारती ने वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन किया, बोली-तीन माह में सभी चुनाव संपूर्ण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व CM उमा भारती ने वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन किया, बोली-तीन माह में सभी चुनाव संपूर्ण करें
Sat, 02 Sep 2023 04:54 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 02 Sep 2023 04:54 PM IST
सार
पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट किया कि वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन पूरा देश करेगा, क्योंकि इससे लोगों को आराम मिलेगा। खर्च कम होंगे विकास की गति में कोई अवरोध नहीं आएगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता उमा भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। अब पूर्व सीएम उमा भारती ने भी वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन किया है। उमा बोली तीन माह में सभी चुनाव संपूर्ण करके सभी राज्यों को एवं देश को सुख से एवं निर्बाध चलने देना चाहिए।
पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट किया कि वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन पूरा देश करेगा, क्योंकि इससे लोगों को आराम मिलेगा। खर्च कम होंगे विकास की गति में कोई अवरोध नहीं आएगा। उमा ने आगे लिखा कि मेरा तो यह भी प्रस्ताव है कि लोकसभा के साथ विधानसभा और इन चुनावों के परिणाम के एक महीने के बाद स्थानीय निकायों और पंचायत वयवस्था के चुनाव भी करा देने चाहिए। तीन महीने में समस्त चुनावी गतिविधियों को संपूर्ण करके सभी राज्यों को एवं देश को सुख से एवं निर्बाध चलने देना चाहिए। उमा ने कहा कि वह अपने सुझाव रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी समिति को भेजेंगी।
बता दें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। यह समिति भारत की चुनावी प्रक्रिया का अध्ययन करेगी। इससे पहले 1983 में पहली बार चनुाव आयोग ने वन नेशन, वन इलेक्शन का सुझाव दिया था।