{"_id":"65d36706636b9535630281bc","slug":"mp-news-former-cm-shivraj-s-resolution-to-plant-three-saplings-every-day-completes-three-years-environment-c-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व सीएम शिवराज के रोज तीन पौधे रोपने के संकल्प को तीन साल पूरे, कल पर्यावरण सम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व सीएम शिवराज के रोज तीन पौधे रोपने के संकल्प को तीन साल पूरे, कल पर्यावरण सम्मेलन आयोजित
Mon, 19 Feb 2024 09:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 19 Feb 2024 09:50 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को जीवन का मिशन बनाकर प्रतिदिन पौधा रोपने के संकल्प को जारी रखा है। इसी कड़ी में पौधरोपण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोज तीन पौधरोपण के संकल्प को तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को तीन साल पूरे होने पर मंगलवार को भोपाल के रवींद्र भवन में पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देशभर के प्रसिध्द पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूर्व सीएम शिवराज ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के दिन अमरकंटक में प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया था और अमरकंटक के शंभू धारा में पहला पौधा रौपा था। पूर्व मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को जीवन का मिशन बनाकर प्रतिदिन पौधा रोपने के संकल्प को जारी रखा है। इसी कड़ी में पौधरोपण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
1095 दिनों में 3238 पौधे लगाए हैं
19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के अवसर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में गुल बकावली और साल का पौधा लगाकर प्रतिदिन पौधरोपण का प्रण लिया था, तब से अब तक हर दिन तीन पौधे के हिसाब से 1095 दिनों में 3238 पौधे लगाए हैं, उनके साथ अब तक 2000 से अधिक लोग पौधरोपण कर चुके हैं। 5 जून, 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजाभोज एयरपोर्ट स्थित रामवन में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ 311 पौधे लगाए थे। 10 अगस्त, 2023 को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत 75 पौधे लगाए। 14 अगस्त 2023 को लाडली बहनों के साथ 100 पौधे रौपे। इसके साथ ही अंकुर अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों की संख्या में पूरे प्रदेश में पौधरोपण किया।
जाने माने लोगों ने भेजी शुभकामनाएं
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रतिदिन पौधरोपण संकल्प के तीन साल पूरे होने पर देश-प्रदेश के प्रमुख लोगों ने अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रसिद्ध गीतकार शंकर महादेवन, गायक शान, नीति मोहन, मनोज मुंतशिर ने वीडियो जारी कर शुभकामनाएं दीं। पंडित प्रदीप मिश्रा, हार्टफुलनेस के प्रमुख कमलेश डी पटेल दाज जी, करुणाधाम प्रमुख सुदेश शांडिल्य जी महाराज समेत कई पर्यावरणविदों ने शिव संकल्प के तीन साल पूरे होने पर बधाई संदेश भेजा है।