फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Kamal Nath accused BJP government of cheating farmers regarding MSP of paddy.

MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर धान की MSP को लेकर किसानों से छल करने का आरोप लगाया

Thu, 20 Jun 2024 04:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 20 Jun 2024 04:32 PM IST
सार


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने धान के लिए जो नया MSP जारी किया है, वह 2300 रुपया प्रति क्विंटल है। जबकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों को 3100 रुपया प्रति क्विंटल MSPदेने का वादा किया था।

विज्ञापन
MP News: Former CM Kamal Nath accused BJP government of cheating farmers regarding MSP of paddy.
कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार के 2024-25 के लिए 14 फसलों के लिए जारी एमसपी को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा सरकार का किसानों से छल जारी है। केंद्र सरकार ने धान के लिए जो नया MSP जारी किया है, वह 2300 रुपया प्रति क्विंटल है। जबकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों को 3100 रुपया प्रति क्विंटल MSPदेने का वादा किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि यह नया MSP किसानों को भाजपा के वादे से 800 रुपया प्रति क्विंटल कम MSP दे रहा है। यह हाल तब है जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश के कृषि मंत्री और मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के किसान भाइयों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी झूठे वादों की राजनीति करती है। किसानों ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान के वादे पर वोट डाला और आज उन्हें 800 रुपया प्रति क्विंटल कम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री से मांग करता हूं कि वे जनता के सामने आकर स्पष्ट करें कि आखिर इस धोखेबाजी के पीछे क्या कारण है? कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ इस धोखेबाज़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी, अगर जल्द से जल्द किसानों को वादे के मुताबिक़ MSP नहीं दिया गया तो कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इसके लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed