फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former BJP MLA Girija Shankar Sharma joins Congress membership

MP News: भाजपा के पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा ने जॉइन की कांग्रेस की सदस्यता

Sun, 10 Sep 2023 05:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 10 Sep 2023 05:48 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि मैं आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आप लोग कांग्रेस का साथ नहीं बल्कि सच्चाई का साथ दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
MP News: Former BJP MLA Girija Shankar Sharma joins Congress membership
गिरिजाशंकर शर्मा कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने गिरिजा शंकर शर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। शर्मा ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं बचा है। 
विज्ञापन


गिरिजा शंकर शर्मा अपने समर्थकों के साथ पीसीसी पहुंचे। गिरिजा शंकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा विधायक सीतासरण शर्मा के भाई है। हालांकि शर्मा ने नर्मदापुरम से चुनाव लड़ने पर कहा कि यदि उनके भाई को टिकट मिला तो वो उनके सामने ना तो चुनाव लड़ेगे और ना ही प्रचार करेंगे। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद शर्मा ने कहा कि जब पार्टी में धरी बिछाने के लिए कार्यकर्ता नहीं मिलते थे तब से पार्टी के लिए काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में किसी की कोई सुनवाई नहीं है।  अब सिर्फ जी हुजूरी करने वालों की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनने देना है। इसके अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष टीकमगढ़ व  भाजपा नेता श्याम रत्न भक्ति तिवारी और जिला पंचायत सदस्य मोहनी तिवारी भी कांग्रेस में शामिल हुई। इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि मैं आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आप लोग कांग्रेस का साथ नहीं बल्कि सच्चाई का साथ दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed