फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Five IAS officers of the state transferred, Manish Singh became Principal Secretary of Technical Educ

MP News: प्रदेश के पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बने

Mon, 04 Aug 2025 10:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Aug 2025 10:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 5 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं, जबकि 4 वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
MP News: Five IAS officers of the state transferred, Manish Singh became Principal Secretary of Technical Educ
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए। साथ ही चार वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए। पदस्थापना की प्रतीक्षारत 1997 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का प्रमुख सचिव एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। आईएएस अधिकारी जीवी रश्मि को महिला एवं बाल विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। मध्य प्रदेश बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के सचिव अनुराग सक्सेना को मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है। 

विज्ञापन


अभिलाष मिश्रा उज्जैन नगर निगम आयुक्त
इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा को उज्जैन नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, अर्चना सोलंकी को कार्मिक विभाग में उप सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। संदीप केरकेट्टा, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय में सदस्य के रूप में कार्यरत हैं, को अब प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  

विज्ञापन

अपर कलेक्टर और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के भी ट्रांसफर 
राज्य सरकार ने 200 के करीब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें अपर कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव प्रदीप जैन को मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं, नगर पालिक निगम देवास के आयुक्त रजनीश कसेरा को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में संयुक्त संचालक बनाया गया है। अपर कलेक्टर अलीराजपुर अनुपमा चौहान को सामान्य प्रशासन विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed