फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: EOW registers 110 FIRs in 2022, highest in 9 years

MP News: ईओडब्ल्यू ने 2022 में 110 एफआईआर दर्ज की, 9 साल में सबसे ज्यादा

Mon, 02 Jan 2023 09:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 02 Jan 2023 09:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश ईओडब्ल्यू ने 2019 की तुलना में 2022 में दोगुनी एफआईआर दर्ज की है। यह पिछले 9 साल की तुलना में सबसे ज्यादा है। 2022 में ईओडब्ल्यू ने 110 एफआईआर दर्ज की है।  जबकि 2019 में यह संख्या 53 थी। 

विज्ञापन
MP News: EOW registers 110 FIRs in 2022, highest in 9 years
भोपाल स्थित ईओडब्ल्यू का मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध अन्वेषण एजेंसी (ईओडब्ल्यू) ने भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर पिछले 9 सालों में 2022 में सबसे ज्यादा एफआईआर दर्ज की है। पिछले साल 2021 में यह संख्या 91 थी।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार गरीबों को हक मारने वाले भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे रहे है। इस पर अमल करते हुए ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने 2022 में 427 बड़ी शिकायतों की जांच कर 110 मामलों में एफआईआर दर्ज की है। यह पिछले 9 सालों में सबसे ज्यादा है। एजेंसी ने लंबित शिकायतों की तेजी से जांच कर रही है। वर्ष 2022 में एजेंसी ने 66 मामलों में चालान/ खात्मा लगाया। पिछले साल एजेंसी ने 46 मामलें में चालान/ खात्मा लगाया था। ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा ने बताया कि इस साल हमने पुरानी शिकायतों को भी जांच में लिया और कार्रवाई की। एजेंसी के स्टाफ ने सीमित संख्या और संसाधनों में बेहतर काम किया। इस साल भी शिकायतों की जांच और कार्रवाई में तेजी आएगी। 
विज्ञापन


जांच में ली शिकायतें और दर्ज केस 
वर्ष 2014 में 220 शिकायतों की जांच। 45 में केस दर्ज। वर्ष 2015 में 235 शिकायतों की जांच। 52 में केस दर्ज। वर्ष 2016 में 248 शिकायतों की जांच। 57 में केस दर्ज। वर्ष 2017 में 118 शिकायतों की जांच। 64 में केस दर्ज। वर्ष 2018 में 302 शिकायतों की जांच। 49 में केस दर्ज। वर्ष 2019 में 349 शिकायतों की जांच। 53 में केस दर्ज। वर्ष 2020 में 261 शिकायतों की जांच। 51 में केस दर्ज। वर्ष 2021 में 276 शिकायतों की जांच। 91 में केस दर्ज। वर्ष 2022 में 438 शिकायतों की जांच। 110 में केस दर्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed