फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की सगाई तय, उदयपुर की रहने वाली है बड़ी बहू

Mon, 16 Sep 2024 11:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Sep 2024 11:30 PM IST
सार

राजस्थान के बंसल परिवार की बेटी पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू बनने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
MP News: Engagement of Union Minister Shivraj Singh Chouhan's elder son fixed, elder daughter-in-law is from U
कार्तिकेय चौहान और अमानत बंसल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर शहनाई बजने वाली है। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई तय हो गई है। उनकी सगाई उदयपुर की रहने वाली अमानत बंसल से होने वाली है। अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। कार्तिकेय और अमानत लंबे समय से एकदूसरे को जानते है। अब दोनों इस शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही ट्वीट कर दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक पिता के रूप में आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्म पत्नी साधना और पूरे परिवार की आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही हैं कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रूचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। 
MP News: Engagement of Union Minister Shivraj Singh Chouhan's elder son fixed, elder daughter-in-law is from U
अमानत बंसल - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार अमानत बंसल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है। अमानत के माता-पिता का संबंध उदयपुर से है। अमानत की मां, रुचिता, "इजहार" नामक एक संस्था का संचालन करती हैं। वहीं, उनके पिता अनुपम आर. बंसल, लिबर्टी शू लिमिटेड के निदेशक हैं।  अमानत बंसल को शास्त्रीय नृत्य का भी बहुत शौक है। 

चौहान ने आगे लिखा कि 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी। बच्चों को भावी जीवन के लिए आप सभी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर दोनों परिवार को अनुगृहित करें। बता दें शिवराज के छोटे बेटे और कार्तिकेय के छोटे भाई कुणाल की सगाई भोपाल के डॉ. इंदरमल जैन परिवार में हुई है। इंदरमल जैन के बेटे डॉ. संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन से कुणाल की हाल ही सगाई हुई थी।
 
 
MP News: Engagement of Union Minister Shivraj Singh Chouhan's elder son fixed, elder daughter-in-law is from U
अमानत बसंल अपने माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
  
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय को उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता है। हालिया लोकसभा चुनावों में भी शिवराज के चुनाव प्रचार का अभियान कार्तिकेय ने संभाल रखा था। 2013 से ही वह राजनीतिक तौर पर सक्रिय दिखाई देते हैं। वहीं, छोटे बेटे कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं। कुणाल मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी के मैनेजिंग पार्टनर हैं। उनका फोकस सुंदर फूड्स एंड डेयरी पर ही रहता है, जहां से दूध के साथ-साथ घी, पनीर, लस्सी, दही एवं पानी भी भोपाल एवं आसपास के जिलों में सप्लाई  होता है। इससे पहले कुणाल ने भोपाल में फूलों की दुकान खोली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed