फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Elections on five Rajya Sabha seats on February 27, Congress's mathematics messed up after the assemb

MP News: राज्यसभा की पांच सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव, विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का गणित गड़बड़ाया

Mon, 29 Jan 2024 03:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 Jan 2024 03:18 PM IST
सार


भारत चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की पांच सीटों समेत देशभर की राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होंगे।  

विज्ञापन
MP News: Elections on five Rajya Sabha seats on February 27, Congress's mathematics messed up after the assemb
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की राज्यसभा की पांच सीटें अप्रैल 2024 में खाली हो रही है। भारत चुनाव आयोग ने प्रदेश की पांच समेत देशभर की 56 सीटों पर चुनाव के लिए तारीख का एलान कर दिया है। राज्यसभा के चुनाव 27 फरवरी को होंगे। इसी दिन मतगणना भी होगी। विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस का गणित गड़बड़ा गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 163 और कांग्रेस को 66 सीटें मिली है। पिछली बार से कांग्रेस की सीटें कम हुई है। जिसका सीधा असर राज्यसभा चुनाव पर दिखेगा। जिस दल की संख्या विधानसभा में अधिक होगी, उसके उतने उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश की खाली हो रही पांच सीटों के लिए अप्रैल 2018 में मतदान हुआ था। उस समय भी भाजपा ही बहुमत में थी। भाजपा से अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और थावरचंद्र गेहलोत चुने गए। एक सीट पर कांग्रेस के राजमणि पटेल चुने गए। सितंबर 2021 में थावरचंद गेहलोत के त्यागपत्र देने से रिक्त सीट पर भाजपा के ही डॉ. एल मुरूगन चुन लिए गए। इन सभी का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है। जिसके लिए आयोग 27 फरवरी को चुनाव कराएंगा। 
विज्ञापन


यह है निर्धारित फॉर्मूला 
प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें है। पांच सीटों के लिए चुनाव होना है। चुनाव के लिए तय फार्मूले के अनुसार 39 विधायक एक सदस्य का चुनाव करेंगे। अभी भाजपा के पास 163 विधायक है। इससे साफ है कि भाजपा को चार सीटें अभी भी मिल जाएगी। वहीं, कांग्रेस के पास 66 विधायक है, उसे एक सीट ही मिल पाएगी। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें है। इनमें से आठ पर भाजपा का कब्जा है। वहीं, तीन पर कांग्रेस उम्मीदवार काबिज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 2026 तक हैं
भाजपा की तरफ से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमित्रा वाल्मिकी, कविता पाटीदार, सुमेर सिंह सोलंकी है। सुमर सिंह सोलंकी का कार्यकाल 2026, कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मिकी का कार्यकाल 2028 तक है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा और राजमणि पटेल है। पटेल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में समाप्त हो रहा है। दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 2026 और विवेक तन्खा का कार्यकाल 2028 तक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed