फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijaya Arrives in Ayodhya; After Offering Prayers to Ram Lalla, Says: "Religion is a Matter of Per

MP News: अयोध्या पहुंचे दिग्विजय,रामलला के दर्शन के बाद बोले- धर्म निजी आस्था का विषय, सियासत में इस्तेमाल गलत

Thu, 26 Mar 2026 06:27 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 26 Mar 2026 06:27 PM IST
सार

दिग्विजय सिंह ने पहली बार अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और धर्म को निजी आस्था का विषय बताते हुए उसके राजनीतिक व व्यावसायिक उपयोग का विरोध किया। उनके इस दौरे पर बीजेपी ने तंज कसते हुए इसे राजनीतिक मकसद से जुड़ा बताया। 

विज्ञापन
MP News: Digvijaya Arrives in Ayodhya; After Offering Prayers to Ram Lalla, Says: "Religion is a Matter of Per
अयोध्या पहुंचे दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह उनका पहला दौरा रहा, जिसे लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अयोध्या पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल खत्री से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन

दर्शन के बाद दिया आस्था पर संदेश
रामलला के दर्शन के बाद दिग्विजय सिंह ने धर्म और राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि धर्म व्यक्ति की निजी आस्था का विषय है और इसका उपयोग न तो राजनीति के लिए होना चाहिए और न ही व्यवसाय के लिए। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कौन है भोपाल का ये हिस्ट्रीशीटर आरोपी? जिसने चुनरी यात्रा में की हवाई फायर; बन गई थी भगदड़ जैसी स्थिति


प्रभु का बुलावा आया, इसलिए आया
अपने अयोध्या दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जब भगवान का बुलावा आता है, तो व्यक्ति खुद ही वहां पहुंच जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रामलला के दर्शन के साथ हनुमान जी के दर्शन करना भी जरूरी है।

आस्था के साथ सियासी संदेश
अयोध्या दौरे के जरिए दिग्विजय सिंह ने जहां आस्था का संदेश देने की कोशिश की, वहीं बीजेपी ने इसे सियासी नजरिए से जोड़ दिया। ऐसे में यह दौरा धार्मिक कम और राजनीतिक ज्यादा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें-कोर्ट आदेश के बाद भी 545 चयनितों को नियुक्ति नहीं, भड़के अभ्यर्थी बोले-अब आर-पार की लड़ाई

मंत्री सारंग बोले- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए कहा, नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रामलला के दर्शन करने चाहिए, लेकिन कांग्रेस का इतिहास राम मंदिर विरोध का रहा है। सारंग ने दिग्विजय सिंह पर सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने और भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों से छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें। साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी अयोध्या जाने की सलाह देते हुए कांग्रेस पर घमंड और दिखावटी आस्था की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed