फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   mp News: Digvijay Singh says Kamalnath is the best, his best is the stone line

MP News: दिग्विजय सिंह बोले- कमलनाथ जी ही सर्वेसर्वा, उनका सर्वे ही पत्थर की लकीर

Sat, 24 Jun 2023 11:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 24 Jun 2023 11:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले प्रदेश भर में कांग्रेस ने उज्जैन महाकाल लोक में हुये भ्रष्टाचार और घोटालों से निर्मित सप्त ऋषियों की मूर्तियां हल्के आंधी-तूफान से गिरकर खंडित हो जाने और सतपुड़ा भवन में अग्निकांड की निष्पक्ष जांच नहीं होने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शन और धरना दिया। 

विज्ञापन
mp News: Digvijay Singh says Kamalnath is the best, his best is the stone line
दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने महाकाल लोक, सतपुड़ा भवन में आग और निरंतर भ्रष्टाचार पर शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया। इसके तहत ही भोपाल में प्रदर्शन किया गया है। यहां पर शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। भोपाल में दिग्विजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सुधर जाएं। उम्मीदवार इतने खड़े हो गए है कि मुसीबत हो रही है कि किस किस को समझाएं। हमने तो कह दिया है कि कमलनाथ जी ही सर्वेसर्वा, उनका सर्वे ही पत्थर की लकीर है। सर्वे के हिसाब से ही टिकट मिलेगा। किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। हमारे बस की बात नहीं है। इसलिए एकजुट हो जाओ। लड़ो मत। डरो मत। भाजपा की सरकार मिटाओ और एक-एक मंत्री, अधिकारी, दलाल की जांच कराकर जहां भेजना चाहिए, वहां इनको भेजा जाएगा। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,कांतिलाल भूरिया शामिल हुए।
विज्ञापन


दिग्गी बोले- भाजपा का धर्म आंडबर है  
बता दें प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की सेवा नहीं कर रही। वह अपनी अपनी धन सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का धर्म आंडबर है। उन्होंने कहा कि यह लोग धर्म से पैसा कमाने से नहीं चुकते। पूर्व सीएम ने महाकाल लोक में बने एक गेस्ट हाउस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वहां एक मंदिर और गेस्टहाउस बनाया। उस गेस्ट हाउस में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग आकर रूकते है। क्या करते है वह उज्जैन वाले से पूछो। सिंह ने आगे कहा कि जो पैसा महाकाल के ट्रस्ट में पैसा जाना था, अब उनके ट्रस्ट में जा रहा है। जिसका कि धर्म और महाकाल के मंदिर से कोई लेना देना नहीं है।  केदारनाथ को लेकर सिंह ने कहा कि सवा सौ करोड़ का सोना मंदिर में लगाया जा रहा है। जब रात को पट बंद हो जाते है तो कोई प्रवेश नहीं कर रहा था। वहां कोई दो लोग पीतल पर सोने का पेंट कर रहे थे। वहीं, पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ मंडला जिले के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन


जेपी अग्रवाल ग्वालियर, गोविंद सिंह उज्जैन में हुए शामिल 
अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी मप्र जेपी अग्रवाल ग्वालियर, डॉ. गोविंद सिंह उज्जैन, विवेक तन्खा और संजय कपूर जबलपुर, अरूण यादव बुरहानपुर, अजयसिंह राहुल भैया सीधी, सज्जन सिंह वर्मा देवास में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुये। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिवराज सरकार ने धोखे, छल, कपट की राजनीति कर इन 18 वर्षों में केवल जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा सरकार द्वारा लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार के पापों का घड़ा अब भर गया है। प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, जनता ने इस सरकार को हटाने का पूरी तरह मन बना चुकी है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुद्दों को भी उठाया 
मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले प्रदेश भर में कांग्रेस ने उज्जैन महाकाल लोक में हुये भ्रष्टाचार और घोटालों से निर्मित सप्त ऋषियों की मूर्तियां हल्के आंधी-तूफान से गिरकर खंडित हो जाने, विगत 12 जून को प्रदेश के सतपुड़ा भवन में घंटों तक आग लगी रहने और हजारों सरकारी दस्तावेजों के जलकर खाक हो जाने पर सरकार द्वारा अग्निकांड की निष्पक्ष जांच नहीं होने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शन और धरना दिया गया। प्रदेश भर में व्यापक पैमाने पर हो रही बिजली कटौती, भीषण गर्मी में किसान एवं आमजनों को हो रही परेशानी, उचित मूल्य नहीं मिलने, खाद-बीज का संकट, प्रदेश में व्याप्त भीषणतम भ्रष्टाचार, भाजपा सरकार में व्याप्त घोटाले, बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि, बेरोजगारी, किसानों, महिलाओं और अबोध बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार आदि मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed