{"_id":"65005cb4872fd6c848025dd3","slug":"mp-news-digvijay-singh-said-bjp-is-preparing-for-ed-and-it-raid-on-opposition-in-madhya-pradesh-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दिग्विजय सिंह बोले- भाजपा मध्यप्रदेश में विपक्ष पर ईडी और आईटी की छापेमारी की तैयारी कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दिग्विजय सिंह बोले- भाजपा मध्यप्रदेश में विपक्ष पर ईडी और आईटी की छापेमारी की तैयारी कर रही
Tue, 12 Sep 2023 06:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 12 Sep 2023 06:12 PM IST
सार
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर ईडी और आईटी की कार्रवाई करने की तैयारी करने का भाजपा पर आरोप लगाया। इस पर भाजपा ने भी पलटवार किया।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से प्रदेश में बयानबाजी से सियासत गरमा गई है। मंगलवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा विपक्ष पर ईडी और आईटी की छापेमारी की तैयारी में है।
भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ईडी का डर दिखा रही है। मोदी, शाह के घोटालेबाजों के यहां करोड़ों रुपए की संपत्ति है, लेकिन अवैध संपत्तियां बनाने वालों पर छापा नहीं डालेंगे यह लोग। उन्होंने कहा कि जगह-जगह ईडी के दफ्तर खोले जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हमारे नेता और पदाधिकारियों के ऊपर ईडी जबरन कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिल रही है कि यह लोग मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस से जुड़े लोगों पर छापेमारने की तैयारी कर रहे है।
हम डरने वाले नहीं हैं
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी, शाह के घोटालेबाजों के यहां करोड़ रुपए की संपत्ति है, लेकिन यह लोग अवैध संपत्तियां बनाने वालों के यहां छापा नहीं मारेंगे। यह सत्ता से बाहर जो लोग संघर्ष कर रहे है, उनको डरा रहे है। दिग्विजय सिंह ने जिन्होंने अवैध धन कमाया हो, वो डरें। हम इनसे डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन
ईडी का छापा पड़े तो इनके पेट में दर्द क्यों होता है- वीडी
दिग्विजय सिंह के ईडी के छापे के डर वाले बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ईडी एक संवैधानिक संस्था है। संवैधानिक संस्था होने के साथ ईडी अपना काम करती है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता ने जिंदगी में चोरी ही की है। इसलिए इनको यहीं दिखाई देता है। शर्मा ने कहा कि अरे ईडी या सीबीआई का छापा किसी के यहां पड़ता है तो आपके पेट में दर्द क्यों होता है। शर्मा ने कहा कि आपके मन में चोर है। आपने चोरी की है। इसलिए आपको ईडी का डर पहले से ही दिखाई देने लगता है। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास रखती है।