फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijay Singh gets bail from the court in arbitrary case, BJP state president has filed a case in th

MP News: दिग्विजय सिंह को मानहानि मामले में कोर्ट से मिली जमानत, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कोर्ट में लगाया है केस

Sat, 04 Feb 2023 06:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 04 Feb 2023 06:00 PM IST
सार

कोर्ट के बाहर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज मैंने इस केस में जमानत करा ली है। मेरे ऊपर चार राज्यों में मानहानि के केस हैं, जिनका मैं जवाब दे रहा हूं। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, जो स्वीकार हुई थी। इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं, जो आरोपी हैं।

विज्ञापन
MP News: Digvijay Singh gets bail from the court in arbitrary case, BJP state president has filed a case in th
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को शनिवार को मानहानि मामले में भोपाल जिला कोर्ट से जमानत मिल गई। अब 20 मार्च को मामले की अगली सुनवाई होगी। कोर्ट पहुंचे पूर्व सीएम ने पूरे मामले को फर्जी बताया।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस लगाया है। जिस पर कोर्ट ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। पूर्व सीएम को शुक्रवार को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वे किसी वजह से पेश नहीं हो सके। इसलिए शनिवार को कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने दिग्विजय के वकीलों की अपील पर जमानत मंजूर की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीडी शर्मा ने 2014 में दिग्विजय सिंह के मीडिया में दिए बयान पर केस दर्ज कराया है। जिसमें सिंह ने वीडी शर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने व्यापमं घोटाले में बिचौलिए का काम किया है। इस बयान से उनकी छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले दिग्विजय
कोर्ट के बाहर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज मैंने इस केस में जमानत करा ली है। मेरे ऊपर चार राज्यों में मानहानि के केस हैं। जिनका मैं जवाब दे रहा हूं। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, जो स्वीकार हुई थी। इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं, जो आरोपी हैं। उनको शिवराज सिंह चौहान सरकार ने हटाया नहीं है। सरकारी मकानों में रह रहे हैं। यह सब मिलीभगत शिवराज सिंह चौहान और उनके दलालों की है। जिन्होंने इस प्रदेश को लूटा है। इस मामले में भी वही लोग शामिल हैं, जिन्होंने व्यापमं की दलाली की है।


क्या बोले वीडी शर्मा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अदालत में पेशी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मैंने उन पर मानहानि का केस किया था। 5 दिसंबर को कोर्ट ने उन पर एफआईआर के आदेश दिए थे। आज उन्होंने उस पेशी में जमानत ली है, लेकिन उन्हें उस वक्तव्य पर जवाब देना होगा। दुर्भाग्य इस बात का है कि ऐसे लोगों को इसमें ही आनंद आता है। दिग्विजयसिंह ने कहा कि मेरे ऊपर इस तरह के केस कई राज्यों में चल रहे हैं, इसलिए इस प्रकार की छल-कपट की राजनीति करने के आधार पर अपने आप को बनाए रखने का शौक है। शर्मा ने कहा कि इसके लिए उनको मुबारकबाद देता हूं, कांग्रेस के नेतृत्व के झूठ और छल कपट की राजनीति को जनता और न्यायालय भी देख रहा है। न्यायालय इसको ठीक भी करेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed