फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijay met CG Deputy CM TS Dev, told the media - Congress is blowing in MP

MP News: छग के डिप्टी CM टीएस सिंह देव बोले- MP में कांग्रेस की हवा चल रही, दिग्विजय ने की सौजन्य भेंट

Sun, 02 Jul 2023 06:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Jul 2023 06:50 PM IST
सार

मप्र के चुनावी माहौल को लेकर टीएस सिंह देव ने कहा कि माहौल को देखकर लग रहा है कि मप्र में भी कांग्रेस की हवा चल रही है।  शिवराज जी अब वो स्थिति नहीं है जो पहले थी।

विज्ञापन
MP News: Digvijay met CG Deputy CM TS Dev, told the media - Congress is blowing in MP
दिग्विजय सिंह ने की टीएस सिंह देव से सौजन्य भेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव से रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अरेरा कॉलानी स्थित सरगुजा हाउस में सौजन्य भेंट की। इससे पहले मीडिया से बातचीत में टीएस सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हवा चल रही है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने रविवार को मीडिया से बातचीत में अल्पसमय के लिए जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद दिल्ली में मेरे साथ तीन और नेताओं को बुलाया था। तब ऐसी कोई बात नही  हुई थी। टीएस सिंह देव ने बताया कि उस समय बात आई कि इन चार लोगों को कंसल्टेशन के लिए बुलाया गया हो।  चार लोगों को बुलाया गया तो चर्चा थी कि इनमें से कोई मुख्यमंत्री होगा। कोई दो के नाम नहीं थे। अतंत: भूपेश बघेल जी के नाम की घोषणा हुई। उस समय ढाई साल या पांच साल की ऐसी कोई बात नहीं हुई थी।  तब जो बातें हुई थी वे बंद दरवाजों के अंदर की बात है। 
विज्ञापन


मप्र के चुनावी माहौल को लेकर टीएस सिंह देव ने कहा कि यहां से माहौल को देखकर लग रहा है कि मप्र में भी कांग्रेस की हवा चल रही है। छग के लोगों के मप्र में रिश्ते है, व्यापारिक संबंध है। सब यही कह रहे है कांग्रेस सरकार बना रही है। शिवराज जी अब वो स्थिति नहीं है जो पहले थी। इस बार शिवराज जी की तरफ से वह सकारात्मक एनर्जी महसूस नहीं हो रही। पिछली बार थी, फिर भी वो हारे।  वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर दिए गए फूल सिंह बरैया के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से उनके इस बयान से सहमत नहीं हूं। कुछ लोग अपनी राजनीति चलाने के लिए ऐसे बयान देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed