{"_id":"65a252b08460f7d7fe037094","slug":"mp-news-digvijay-again-aggressive-on-the-issue-of-donations-to-ram-temple-asked-vhp-where-did-rs-1400-cror-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राम मंदिर के चंदे के मुद्दे पर दिग्विजय फिर आक्रामक, VHP से पूछा- कहां गए 1400 करोड़ रुपये?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राम मंदिर के चंदे के मुद्दे पर दिग्विजय फिर आक्रामक, VHP से पूछा- कहां गए 1400 करोड़ रुपये?
Sat, 13 Jan 2024 02:37 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:37 PM IST
सार
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का कांग्रेस की तरफ से आमंत्रण अस्वीकार करने के बाद सियासत तेज हो गई है। अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। इसकी देशभर में तैयारी चल रही है। अब इसको लेकर सियासी पारा भी चढ़ते जा रहा है। कांग्रेस ने राममंदिर आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने कई सवाल खड़े किए है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े करते हुए लिखा कि निर्मोही अखाड़ा राम मंदिर की लड़ाई शुरू से लड़ते आये हैं। वे ही पूजा करते आये हैं फिर उन्हें हटा कर वीएचपी ने राम मंदिर पर कब्जा क्यों कर लिया? 80-90 के दशक में वीएचपी ने जो 1400 करोड़ रुपए मंदिर निर्माण में चंदा उगाया था। वह कहां गया? दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि नरेंद्र मोदी जी वही वीएचपी के कर्ता-धर्ता चंपत राय ने न्यास द्वारा उगाये चंदा से जमीन खरीदी घोटाले करोड़ों का घपला किया क्या? आपने क्या उनसे पूछा? आईटी अधिकारी ने नोटिस दिया था उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
दिग्गी- लोग पूछ रहे पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया
पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर लिखा कि लोग पूछ रहे हैं कि क्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोग में वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और बहन मायावती को निमंत्रित किया गया है?
विज्ञापन
दिग्गी- लोग पूछ रहे पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया
पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर लिखा कि लोग पूछ रहे हैं कि क्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोग में वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और बहन मायावती को निमंत्रित किया गया है?
विज्ञापन
