फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Development of Maa Pitambara Dham gets a gift of Rs 44.24 crore, Datia will become a hub of spiritual

MP News: मां पीताम्बरा धाम के विकास को मिली 44.24 करोड़ की सौगात, दतिया बनेगा आध्यात्मिक पर्यटन का हब

Fri, 18 Apr 2025 07:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Apr 2025 07:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की धार्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दतिया स्थित मां पीताम्बरा पीठ का समग्र विकास किया जाएगा। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत 44.24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे मंदिर क्षेत्र को आधुनिकीकरण और तीर्थयात्रियों की सुविधा के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Development of Maa Pitambara Dham gets a gift of Rs 44.24 crore, Datia will become a hub of spiritual
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां पीताम्बरा की नगरी दतिया को प्रदेश का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। केंद्र सरकार की “प्रसाद योजना” (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual Augmentation Drive) के अंतर्गत पीताम्बरा पीठ और उससे जुड़े क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 44.24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि मंदिर परिसर के आधुनिकीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने में उपयोग की जाएगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि इस योजना के तहत ब्रीदिंग स्पेसेज, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाओं, स्मार्ट डिस्प्ले, संकेतक बोर्ड, इंटरप्रिटेशन सेंटर और फुटपाथों का निर्माण/पुनर्विकास किया जाएगा। मंदिर के उत्तर द्वार के पास 1000 वर्ग मीटर में इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाएगा, जहां मंदिर की ऐतिहासिक जानकारी श्रद्धालुओं को दी जाएगी।
विज्ञापन


ग्वालियर और झांसी से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हनुमान चौक और बम-बम भोले चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए रोटरी सिस्टम बनेगा। साथ ही फुटपाथों को चौड़ा और सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे पैदल श्रद्धालुओं को सुविधा हो। मल्टी-लेवल पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानों की व्यवस्था होगी और भविष्य में इसे मंदिर के पाथवे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना से न केवल मंदिर परिसर सुंदर और सुव्यवस्थित होगा बल्कि दतिया को धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी नई पहचान मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ओंकारेश्वर और अमरकंटक को भी “प्रसाद योजना” के तहत क्रमशः 44.81 करोड़ और 50 करोड़ की सहायता मिल चुकी है। 
सरकार का लक्ष्य माँ पीताम्बरा पीठ को श्रद्धा और आधुनिकता का संगम बनाकर देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed