फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Datia alters the electoral arithmetic; a shift of just 10,000 votes puts victory or defeat at stake.

Datia Assembly By Election: दतिया बदल देता है चुनावी गणित, मात्र 10 हजार वोट इधर-उधर होने पर हार-जीत का खतरा

Mon, 06 Jul 2026 11:46 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 06 Jul 2026 11:46 AM IST
सार

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। पिछले चार विधानसभा चुनावों के नतीजे बताते हैं कि यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही है। चुनावी आंकड़े यह भी बताते हैं कि करीब 10 हजार वोटों का रुख बदलते ही पूरे चुनाव का समीकरण बदल जाता है। चलिए जानते हैं कैसी है दतिया की सियासी तासीर?

विज्ञापन
MP News: Datia alters the electoral arithmetic; a shift of just 10,000 votes puts victory or defeat at stake.
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा का चुनावी इतिहास बताता है कि पिछले 15 वर्षों में यहां राजनीतिक मुकाबले का स्वरूप लगातार बदला है। वर्ष 2008 से 2018 तक भाजपा ने लगातार तीन चुनाव जीते, लेकिन 2023 में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर इस क्रम को तोड़ दिया। चुनावी आंकड़े बताते हैं कि भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हर चुनाव में और अधिक कड़ा होता गया। 
विज्ञापन




पिछले चार विधानसभा चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो 2008 से 2018 तक भाजपा ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की। हालांकि, हर चुनाव के साथ कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ता गया। 2018 में मुकाबला बेहद कांटे का रहा और 2023 में कांग्रेस ने भाजपा का 15 साल पुराना विजय अभियान रोक दिया। यही वजह है कि इस बार उपचुनाव में भी दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल को मिलेगा स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


2008: भाजपा को मिली बढ़त, बसपा रही दूसरे स्थान पर
2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 34,489 वोट (34.10%) हासिल कर जीत दर्ज की। उस समय बसपा मुख्य प्रतिद्वंद्वी रही। बसपा के राजेंद्र भारती को 23,256 वोट (22.99%), जबकि कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 19,209 वोट (18.99%) मिले। भाजपा ने यह चुनाव 11,233 वोटों के अंतर से जीता। 

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, बोले- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

2013: कांग्रेस ने बढ़ाई चुनौती
2013 में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमट गया। भाजपा उम्मीदवार डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 57,438 वोट (44.16%) मिले, जबकि कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 45,357 वोट (34.87%) प्राप्त हुए। बसपा के कालीचरण कुशवाह को 20,191 वोट (15.52%) मिले। भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए 12,081 वोटों की बढ़त बनाई। 

ये भी पढ़ें-  MP News: पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर सीएम ने जताया शोक, बोले- लोककला को दुनिया भर में दिलाई पहचान


2018: जीत का अंतर सिमटा
2018 का चुनाव बेहद करीबी रहा। भाजपा के डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 72,209 वोट (49%) मिले, जबकि कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 69,553 वोट (47.2%) मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर केवल 2,656 वोट रहा। इससे स्पष्ट हुआ कि कांग्रेस ने इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में नए वक्फ बोर्ड का गठन: नए कानून के तहत ऐसा करने वाला पहला राज्य बना, पहली बार दो हिंदू सदस्य भी

2023: बदला चुनावी समीकरण
2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का लगातार तीन चुनावों का विजय अभियान रोक दिया। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने भाजपा के डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से पराजित किया। इस परिणाम के साथ दतिया विधानसभा में 15 साल बाद सत्ता का समीकरण बदल गया। 

ये भी पढ़ें-  MP News: राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर सोमवार को सुनवाई, छानबीन समिति के फैसले पर सबकी निगाहें

उपचुनाव में क्यों अहम है 10 हजार वोट?
पिछले चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि दतिया में जीत-हार का अंतर कभी 12 हजार वोट रहा तो कभी सिर्फ 2,656 वोट। 2023 में कांग्रेस ने 7,742 वोटों से जीत दर्ज की। ऐसे में यदि करीब 10 हजार मतदाताओं का रुझान किसी एक दल की ओर बदलता है तो पूरा चुनावी परिणाम बदल सकता है। यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजरें उन क्षेत्रों पर हैं, जहां पिछले चुनाव में कम अंतर से जीत-हार हुई थी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: शिवप्रकाश बोले- डॉ.श्यामा प्रसाद की दूरदृष्टि से बंगाल भारत में रहा, देश की एकता के लिए दिया बलिदान

2.20 लाख मतदाता करेंगे फैसला
दतिया विधानसभा उपचुनाव में इस बार 2,20,344 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,16,088 पुरुष, 1,04,246 महिला और 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,372 दिव्यांग, 1,237 वरिष्ठ नागरिक और 443 सर्विस वोटर भी चुनाव परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed