फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress will take out Jan Aakrosh Yatras from September 15, responsibility for seven yatras handed o

MP News: कांग्रेस की सात जन आक्रोश यात्राएं 15 सितंबर से, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 06 Sep 2023 11:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Sep 2023 11:02 PM IST
सार

दो घंटे चली बैठक में चुनाव और प्रचार अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसमें प्रदेश में सात जन आक्रोश यात्राएं निकालने और इनमें कमलनाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के दौरों को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
MP News: Congress will take out Jan Aakrosh Yatras from September 15, responsibility for seven yatras handed o
कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस 15 सितंबर से सात जन आक्रोश यात्राएं निकालेगी। इसमें भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, घोटालों को जनता के बीच रखा जाएगा। बुधवार को पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में चुनाव और प्रचार अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसमें प्रदेश में सात जन आक्रोश यात्राएं निकालने और इनमें कमलनाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के दौरों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


यात्राएं अलग-अलग संभाग में निकाली जाएंगी। सूत्रों के अनुसार यात्राओं की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। इस दौरान कमलनाथ बड़ी रैली और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, कमलेश्वर पटेल, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, अरुण यादव, अजय सिंह समेत वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


पथराव भाजपा ने ही कराया : भूरिया
बैठक के बाद कांतिलाल भूरिया ने नीमच में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव को लेकर कहा कि भाजपा ने ही पथराव कराया है। उन्होंने बैठक को लेकर कहा कि प्रचार प्रसार को लेकर रणनीति तैयार की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जल्द आएंगी 
भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम जल्द घोषित होंगे। बता दें, कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला अब चुनाव तक भोपाल में ही कैंप करेंगे। सुरजेवाला पार्टी को एकजुट करने के साथ ही चुनावी रणनीति की मॉनीटरिंग करेंगे। कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन के बाद टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं को मनाने को लेकर भी रणनीति बनाई। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं के साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed