{"_id":"64140f251ce769548d0c81e3","slug":"mp-news-congress-will-take-out-a-journey-from-all-the-assembly-to-get-three-thousand-per-quintal-for-the-purc-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गेहूं की सरकारी खरीदी तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव से करने के लिए कांग्रेस निकालेगी यात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गेहूं की सरकारी खरीदी तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव से करने के लिए कांग्रेस निकालेगी यात्राएं
Fri, 17 Mar 2023 05:25 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 17 Mar 2023 05:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खूब मेहनत करते हैं। हर 15 दिन में एक नई योजना लॉन्च कर देते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों को गेहूं की समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी 3000 हजार रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में यात्राएं निकालेगी। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने यह जानकारी दी। पटवारी ने कहा कि जल्द ही यात्रा को रोड मैप जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम शिवराज खूब मेहनत करते हैं। हर 15 दिन में एक योजना लांच करते हैं। सीएम की तीन बातें अच्छी लगी हैं। एक आदर्श नेता भी शिवराज हो सकते हैं। पटवारी ने कहा कि सीएम खुद को किसान नेता बताते हैं, लेकिन मैंने तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी करने की मांग की तो मुझे निलंबित करवा दिया। जबकि, निलंबन के बाद खुद बीजेपी के विधायकों ने कहा कि अच्छा मुद्दा है इस मुद्दे को उठाओ।
विज्ञापन
मप्र में बच्चियों से सबसे ज्यादा दुष्कर्म
पटवारी ने कहा कि सीएम साहब ये क्यों भूल रहे हैं कि एमपी में बच्चियों के साथ सबसे ज्यादा दुष्कर्म हो रहे हैं। नाबालिगों के साथ एमपी में दुष्कर्म के 3558 मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट में सामने आए हैं। महू में जिस प्रकार का मामला हुआ उसके लिए कमलनाथ ने चार सदस्यीय कमेटी भी गठित की है।
विज्ञापन
