फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress will serve every class with promissory note, Tarun Bhanot said - will prove to be a game cha

MP News: वचन पत्र से हर वर्ग को साधेंगी कांग्रेस, तरुण भनोट बोले- चुनाव में साबित होगा गेमचेंजर

Mon, 17 Apr 2023 07:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 17 Apr 2023 07:30 PM IST
सार

कांग्रेस वचन पत्र समिति की बैठक सोमवार को कमलनाथ के निर्वास पर हुई। इसमें वचन पत्र को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि वचन पत्र को अगली बैठक में फाइनल किया जाएगा। कांग्रेस अपने वचन पत्र को विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित होने का दावा कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Congress will serve every class with promissory note, Tarun Bhanot said - will prove to be a game cha
कमलनाथ की अध्यक्षता में वचन पत्र समिति की बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी वर्गों को साधने वचन पत्र तैयार कर लिया है। इसमें सभी वर्गों महिला, किसान, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान, सामान्य वर्ग और कर्मचारियों के लिए प्रावधान किए गए हैं। इस बार कांग्रेस महिला एवं शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग वचन पत्र लेकर आएंगी। इसमें इस बात की भी जानकारी रहेगी कि किस वचन को कितने समय में पूरा किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर ढाई घंटे चली बैठक में निर्णय लिया गया कि एक वचन पत्र के लिए बैठक और होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस विधायक तरूण भानोट ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वचन पत्र समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं, जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं, जैसे 500 रू. में गैस सिलेण्डर, 1500 रू. महिलाओं को प्रतिमाह, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली योजनाएं को शामिल किया गया। इसके अलावा  कमलनाथ सरकार के दौरान की गई कर्ज माफी योजना, बिजली मुद्दें को लेकर कहा कि जैसे पहले बिजली के बिल कम से कम आते थे वैसे ही आएंगे जैसे विभिन्न प्रस्ताव वचन पत्र में शामिल होंगे। वहीं स्थानीय मुद्दों को दृष्टिगत रखते हुये कांग्रेस पार्टी हर जिले के लिए अलग-अलग वचन पत्र तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का वचन पत्र गेमचेंजर साबित होगा।
विज्ञापन


भानोट ने कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र में गौशाला निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, किसान, धार्मिक स्थानों का उत्थान, सामाजिक परिवेश, रोजगार, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा आदि विभिन्न मुद्दों पर बैठक में चर्चा हुई। वचन पत्र ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ग्रामीण स्तर पर और शहरी क्षेत्र के लिए शहरी स्तर पर आवश्यकता अनुरूप अलग-अलग योजनाएं बनायी जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस वचन पत्र समिति की बैठक में कांग्रेस वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्रीगण सज्जन सिंह वर्मा, मुकेश नायक, एन.पी. प्रजापति, बाला बच्चन, अजीता वाजपेयी पाण्डेय, पारस सखलेचा, वचन पत्र समिति के सदस्य बी.के. बाथम, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, सैयद जाफर सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed