फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress will again bring charge sheet against the government, Jeetu said – budget will be made for t

MP News: सरकार के खिलाफ फिर आरोप पत्र लाएगी कांग्रेस, जीतू बोले- मंत्रियों की अय्याशी के लिए बनेगा बजट

Fri, 03 Feb 2023 08:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Feb 2023 08:47 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि बजट सत्र एक माह का बोलेकर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस सत्र में 13 बैठकें होगी, लेकिन दस दिन भी बजट पर चर्चा नहीं होगी। इसकी पूरी कोशिश की जा रही है कि सत्र न चलाया जाए।

विज्ञापन
MP News: Congress will again bring charge sheet against the government, Jeetu said – budget will be made for t
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होगा। इसमें कांग्रेस ने सरकार के मंत्रियों को घेरने की तैयारी शुरू कर दी हैं। बजट सत्र में कांग्रेस सीएम और 15 मंत्रियों के खिलाफ के आरोप पत्र लाएगी। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार बजट मंत्रियों की अय्याशी के लिए बना रही हैं।
विज्ञापन

 
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि बजट सत्र एक माह का बोलेकर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस सत्र में 13 बैठकें होगी, लेकिन दस दिन भी बजट पर चर्चा नहीं होगी। इसकी पूरी कोशिश की जा रही है कि सत्र न चलाया जाए। पटवारी ने कहा कि मेरा विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध है कि यदि सत्र नहीं चलता है तो अध्यक्ष की गरिमा भी गिरती हैं। इस तरह के सत्र के प्रस्ताव की मैं निंदा करता हूं। इस विस सत्र में 15 मंत्रियों के खिलाफ कांग्रेस फिर आरोप पत्र लेकर आएगी। आर्थिक हालात को लेकर मप्र की सरकार जवाब दें। मैंने मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दिया था। उसका जवाब सीएम ने सदन में नहीं दिया। अब जो सत्र आएगा उसमें वो आरोप पत्र सदन में रखूंगा। 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करूंगा। जो आरोप कांग्रेस पार्टी ने आरोप पत्र में लगाए हैं उनके जवाब दें।
विज्ञापन

 
मंत्रियों की अय्याशी के लिए बनेगा बजट
सरकार के आगामी बजट को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि जो बजट बनेगा उसमें से 30 प्रतिशत राशि भ्रष्टाचार में देनी है। करप्शन, गबन करना है। बची हुई 20 प्रतिशत राशि में से जो कर्ज ले रखा है, उसकी देनदारियां देनी हैं। बाकी बची 50 प्रतिशत राशि से वेतन देना है। विधायकों, सांसदों के घर ठीक कराने हैं। मंत्रियों की अय्याशियों पर पैसे खर्च करने हैं। थोडा बहुत 10 प्रतिशत जो बचता है उसमें से सीएम अपने मीडिया इवेंट और छवि सुधारने में खर्च करते हैं। ये मप्र का बजट है। जिसके सामने आने से पहले मैने सामने रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम 15 माह के मुख्यमंत्री से कर रहा सवाल
पटवारी ने कहा कुछ दिनों से सीएम शिवराज हमारे नेता कमलनाथ से सवाल करते हैं। 20 साल का सीएम 15 महीने के सीएम से सवाल करता है। यह लोकतंत्र का हनन है। लोकतंत्र में सरकार से विपक्ष, मीडिया सवाल करते हैं। जीतू ने सीएम से पूछा कि बेरोजगारों की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन है? अडानी समूह जिसने महा अपराध किया है उसमें शिवराज सरकार की भूमिका क्या है, उन्हें कितनी जमीन दी गई?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed