{"_id":"64bf6466e7235d52d50ae3c9","slug":"mp-news-congress-national-president-mallikarjun-kharge-s-visit-to-sagar-postponed-home-minister-replied-on-c-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का सागर दौरा टला, कांग्रेस के आरोप पर गृहमंत्री का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का सागर दौरा टला, कांग्रेस के आरोप पर गृहमंत्री का पलटवार
Tue, 25 Jul 2023 02:44 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:44 PM IST
सार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 13 अगस्त को सागर दौरे पर आने वाले थे। उनका दौरा अब टल गया है। आगामी दौरे को लेकर कोई तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता अलग-अलग वर्गों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस का दलित चेहरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सागर आने वाले थे। अब उनका यह दौरा टल गया है। नई तारीख तय नहीं हुई है। इस बीच इस दौरे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि खरगे का दौरा प्रभावित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सागर में 12 अगस्त का दौरा तय हुआ है। चुनाव से पहले ही संत रविदास की याद क्यों आ रही है? मंदिर के शिलान्यास पर भी सवाल उठाए हैं। इसे लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 13 अगस्त को सागर दौरा प्रस्तावित था। उनका दौरा अब टल गया है। उनके आगामी दौरे को लेकर कोई तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन
100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मंदिर
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार सागर में संत रविदास का 100 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर बना रही है। मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसके एक दिन बाद ही 13 अगस्त को खरगे की सागर रैली तय थी। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा प्रभावित करने के लिए एक दिन पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बनाया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस वोट के लिए काम करती है
कांग्रेस के आरोप पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम चाहते भी नहीं है कि कांग्रेस हमारी तारीफ करें। संत रविदास मंदिर की घोषणा आज की नहीं है बल्कि छह से आठ माह पहले मुख्यमंत्री ने की थी। दो साल पहले अमित शाह आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहले कई बार आए हैं। यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। हम मान-सम्मान के लिए काम करते हैं और वह वोट के लिए काम करते हैं। उन्हें हर चीज में वोट की राजनीति दिखती है।
