फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress lost 50 elections after 2013, Shivraj said: Congress is a party that has no army or commande

MP News: 2013 के बाद कांग्रेस 50 चुनाव हारी, शिवराज बोले- सोनिया जी को लेनी पड़ी राज्यसभा में बैकडोर एंट्री

Sun, 17 Mar 2024 04:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 17 Mar 2024 04:09 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव का आगाज होते ही सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं समेत 2013 के बाद कांग्रेस के चुनाव हारने की सूची जारी की। 

विज्ञापन
MP News: Congress lost 50 elections after 2013, Shivraj said: Congress is a party that has no army or commande
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं। रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मैडम सोनिया गांधी जी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। उनकी राज्यसभा में बैक डोर एंट्री हुई है। अब जिसके सर्वोच्च नेता का ही आत्मविश्वास हिल गया हो, उस पार्टी का क्या होगा यह कल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि 2019 में राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था और अमेठी से खुद राहुल गांधी जी चुनाव हार गए थे। अभी अगर इतिहास देखें तो एक के बाद एक लगभग 50 चुनाव कांग्रेस ने हारे हैं। 2013-14 के बाद, कई उनके मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी और कई जगह उनको चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ऐसे कप्तान उनको नहीं पता कब क्या करना है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा दल बन गई है, जिसके पास ना तो अब सेना बची है और ना सेनापति। चुनाव लड़ने वालों का टोटा पड़ा हुआ है। जब मैडम चुनाव नहीं लड़ रहीं तो बाकी बड़े नेताओं ने हाथ उठा दिए। राहुल गांधी जी तो ऐसे कप्तान हैं, जिन्हें यह पता ही नहीं है कि कब क्या करना चाहिए। जब उन्हें चुनाव की तैयारी करना चाहिए तो वे यात्रा करते हैं। जब उन्हें यात्रा करनी चाहिए तो विदेश में छुट्टी मनाते हैं और चुनाव में हारने के बाद ईवीएम-ईवीएम चिल्लाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जी की तो यह हालत होती है कि वो जहां जाते हैं वहां हम तो डूबे हैं सनम तुमको भी ले डूबेंगे। अब बेचारे अखिलेश जी, तेजस्वी जी जिनके साथ उनका गठबंधन हुआ उन्हें भी साथ ले डूबे। अब केजरीवाल जी का भी भला नहीं होने वाला है।

कांग्रेस डूबता हुआ जहाज
पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की यह हालत देखकर कांग्रेस के विचारवान नेता लगातार कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं। एक के बाद एक चुनाव कांग्रेस लगातार हारती चली जा रही है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण प्रखरता से चमकता हुआ सूर्य है तो कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस में ना तो दिशा है और ना दृष्टि है। इसलिए कांग्रेस की दशा भी बहुत खराब हो रही है। सेनापति खुद भ्रमित हैं। कई जगह सेना ही गायब है और सेनापति सेना छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज पूरे विश्वास के साथ यह कहता हूं कि अबकी बार 400 पार। अब केवल भाजपा का मंत्र और नारा नहीं है, यह जनता की उद्घोषणा है। 

कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की सूची जारी की 
पूर्व सीएम शिवराज ने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने वालों की इतनी बड़ी सूची है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता हिमन्त बिस्व सरमा अब पूरी कर्मठता से भाजपा में आने के बाद असम का नेतृत्व कर रहे हैं। चौधरी बीरेंदार सिंह, रंजीत देशमुख, जीके वासन, जयंती नटराजन, पेमा खांडू, रीता बहुगुणा जोशी, एन बीरेन सिंह, शंकर सिंह वाघेला, टॉम वडक्कन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी यादव, प्रियंका चतुर्वेदी जी। 2021 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता में पीसी चाको, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव, ललितेश त्रिपाठी, लुईजिन्हो फलेरो, पंकज मालिक, हरेन्द्र मालिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह, रवि नाइक। 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता में इमरान मसूद, अदिति सिंह, सुप्रिया एरॉन, आरपीएन सिंह, अश्विनी कुमार, रिपुन बोरा, हार्दिक पटेल, सुनील जाखड़, कपिल सिब्बल, कुलदीप बिश्नोई, जयवीर शेरगिल, गुलाम नबी आजाद, दिगम्बर कामत और 2023 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता अनिल एंटनी, सीआर केसवन, 2024 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता में मिलिंद देवड़ा, अशोक चव्हाण, गीता कोड़ा, बाबा सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, अमरीश डेर, जगत बहादुर अन्नू, चांदमल जैन, बसवराज पाटील, नारण राठवा शामिल हैं। 


इन पूर्व मुख्यमंत्री ने छोड़ी कांग्रेस 
किरण कुमार रेड्डी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, एस एम कृष्णा, दिगंबर कामत, विजय बहुगुणा, पेमा खांडू, अशोक चव्हाण, एन डी तिवारी, रवि नाइक, गुलाम नबी आजाद, अजीत जोगी, लुइजिन्हो फलेरियो, किरण कुमार रेड्डी शामिल हैं। 

2013 के बाद जो कांग्रेस ने चुनाव हारे हैं
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव उसके बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: 2017, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: 2013, 2023,  पंजाब विधानसभा चुनाव: 2022, हरियाणा विधानसभा चुनाव: 2014, 2019, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 2017, 2022, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: 2017, 2022, राजस्थान विधानसभा चुनाव: 2013, 2023, गुजरात विधानसभा चुनाव: 2017, 2022, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: 2013, 2023, बिहार विधानसभा चुनाव: 2015, 2020, झारखंड विधानसभा चुनाव: 2014, सिक्किम विधानसभा चुनाव: 2014, 2019, असम विधानसभा चुनाव: 2016, 2021, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: 2019, नागालैंड विधानसभा चुनाव: 2013, 2018, 2023, मणिपुर विधानसभा चुनाव: 2022, मिजोरम विधानसभा चुनाव: 2018, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 2013, 2018, 2023, मेघालय विधानसभा चुनाव: 2023, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: 2016, 2021, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 2014, 2019, उड़ीसा विधानसभा चुनाव: 2014, 2019, गोवा विधानसभा चुनाव: 2017, 2022, कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 2018, तेलंगाना विधानसभा चुनाव: 2018, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव: 2014, 2019, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: 2016, 2021, केरल विधानसभा चुनाव: 2016, 2021। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed