फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Congress lags behind again in Amarwara by-election has not yet decided candidate

MP News: अमरवाड़ा उपचुनाव में फिर पिछड़ी कांग्रेस, अभी तक नहीं तय कर पाई प्रत्याशी, कमलनाथ पर टिकी नजरें

Tue, 18 Jun 2024 10:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 10:05 PM IST
सार

अगले महीने होने वाले अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अभी तक प्रत्याशी का चयन नहीं कर पाई है। जबकि भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नामांकन भी दाखिला करवा दिया।

विज्ञापन
MP News Congress lags behind again in Amarwara by-election has not yet decided candidate
जीतू पटवारी, पीसीसी चीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस एक बार फिर से पिछड़ती हुई नजर आ रही है। जहां बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में नामांकन दाखिला कर दिया है, वहीं कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार का चयन भी नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


यह बात खास इसलिए है, क्योंकि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का यही हाल था। जहां बीजेपी ने आचार संहिता लगने के पहले ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट लगातार जारी करती रही। वहीं, कांग्रेस अंतिम मौके तक इंतजार करती रही और आखिरी मौके पर टिकट का वितरण किया था। और विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। यही हाल उपचुनावों में दिखाई दे रहा है, जबकि पीएससी के जीतू पटवारी लगातार यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि टीम बहुत सक्रियता से कम कर रही है। जानकारी के अनुसार, इस सीट पर कमलनाथ आखिरी फैसला ले सकते हैं। यही वजह है कि सभी की नजरें कमलनाथ पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


इसलिए खास है यह विधानसभा सीट
अमरवाड़ा विधानसभा सीट पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के अंतर्गत आता है। इसलिए यहां होने वाले उपचुनाव पर प्रदेश भर की निगाहें हैं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कई संभावित दावेदारों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से एक उम्मीदवार प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नामों पर चल रहा मंथन
छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अमरवाड़ा विधानसभा विधानसभा से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में महेश धुर्वे, चंपालाल कुर्चे, गणेश दास, रिटायर्ड डीएसपी रामनारायण परतेती और नवीन मरकाम के नाम पर लगातार मंथन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों ने प्रदेश कांग्रेस को संभावित दावेदारों की सूची भेजी है। प्रदेश संगठन और कमलनाथ की सहमति के बाद ही प्रत्याशी तय किया जाएगा। जानकारी ने अनुसार, यहां से नवीन मरकाम प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। नवीन मरकाम अमरवाड़ा जिला पंचायत के सदस्य भी हैं। क्षेत्र में उनकी अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। नवीन मरकाम का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 


नामांकन प्रक्रिया जारी, 10 जुलाई को होंगे चुनाव
उपचुनाव के लिए अब एक महीने का भी समय नहीं बचा है। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 21 जून को नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 24 जून को नामंकन पत्रों की समीक्षा होगी। इसके बाद 26 जून तक नाम वापस लिया जा सकता है। वहीं, मतदान 10 जुलाई को होगा और चुनाव के परिणाम 13 जून को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed