फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics News: Congress Syed Jaffer and Many Leaders Join BJP Ahead Lok Sabha Election 2024

MP: कांग्रेस को फिर झटका, कमलनाथ के करीबी सैयद समेत 68 नेता भाजपा में शामिल, पार्टी छोड़ने पर क्या बोले जाफर?

Mon, 18 Mar 2024 04:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Mar 2024 04:40 PM IST
सार

Congress Leader Syed Jaffer Join BJP: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। छिंदवाड़ा जिले में पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा 68 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
MP Politics News: Congress Syed Jaffer and Many Leaders Join BJP Ahead Lok Sabha Election 2024
कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर ने भाजपा की सदस्यता ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Congress Leader Syed Jaffer Join BJP : मध्य प्रदेश में नेताओं के कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी और कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जाफर समेत 68 से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।  
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी के लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीष उपाध्याय एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सैयद जाफर, पथरिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश श्रीधर, कांग्रेस महामंत्री डॉ. मनीषा दुबे, रतलाम जिला पंचायत सदस्य संतोष पालीवाल, बसपा के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश महासचिव डॉ. रामसखा वर्मा, पूर्व प्रचारक अभयराज सिंह, रतलाम के मध्यप्रदेश आई.टी.सेल महामंत्री अंकित पोरवाल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री विरेन्द्र नायमा, आलोट विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश डागी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश मैनूखेड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गालाल अटोलिया, एनएसयूआई के जिला प्रभारी गोपाल सिसोदिया सहित 68 से अधिक जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं छिदंवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में आने का सिलसिला जारी रहेगा- डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सैयद जाफर सहित कई कांग्रेस नेताओं और बसपा पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि जहां-जहां से कार्यकर्ताओं ने पार्टी ज्वाइन की है वहां-वहां विकास के काम आपके बताने पर किए जाएंगे। रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार बढ़ रहा और यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का खूब विकास हुआ है और अब हम सब मिलकर एक साथ काम करके सभी सीटों को जीतेंगे। 

देश की विकास यात्रा में मिलकर काम करेंगे- श्री विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जाफर ने भी तय किया कि अगर देश में कुछ करना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा में रहकर किया जा सकता है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर सैयद जाफर सहित कई कांग्रेस और बसपा पाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि मैं सभी को शुभकामनाएं देकर विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी में उन्हें मान-सम्मान के साथ पार्टी की इस यात्रा में शामिल कर साथ काम किया जाएगा। 

हर बूथ पर हमारा लक्ष्य तय
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के हर बूथ पर ज्वाइनिंग हो रही है। प्रदेश में हर बूथ पर कांग्रेस और अन्य दलों के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। देशभर में मध्यप्रदेश न्यू ज्वाइनिंग के रिकॉर्ड बना रहा है। हर बूथ पर पहले से 370 अधिक वोट हासिल करने का हमारा लक्ष्य है और हम इस दिशा में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन कांग्रेस या अन्य दलों के नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने से हमारी ताकत और बढ़ रही है।


CAA को लेकर मुस्लिम लीग और केजरीवाल जैसे नेता भ्रम फैला रहे 
बता दें इससे पहले सीएए को लेकर मुस्लिम लीग और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था। सैयद जाफर ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि CAA को लेकर भारत की मुस्लिम लीग सुप्रीम कोर्ट क्यों गई है? क्या मुस्लिम लीग यह चाहती है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान के मुस्लिम को हिन्दुस्तान की नागरिकता दे दी जाए? CAA को लेकर मुस्लिम लीग और केजरीवाल जैसे नेता भ्रम फैला रहे है। 
 
भारत का मुस्लिम आजादी के बाद से सुरक्षित  
जाफर ने पोस्ट में आगे लिखा कि हकीकत तो यह है कि इस कानून से भारतीय मुस्लिम का कोई नुकसान नहीं होने वाला है। भारत के मुस्लिम लीग के हिसाब से क्या पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में मुसलमान प्रताड़ित हैं? और अगर प्रताड़ित हैं, तो भारत के मुस्लिम लीग को इस पर यह विचार करना चाहिए कि क्यों मुस्लिम मुल्क के नाम पर बने देशों में ही मुस्लिम प्रताड़ित हैं। अगर, मुसलमान मुस्लिम देशों में प्रताड़ित है तो फिर सवाल वहां की मुस्लिम सरकारों पर उठाना चाहिए ना कि हिंदुस्तान की सरकार से?  मुस्लिम मुल्कों में प्रताड़ित मुस्लिमों के मामले में मुस्लिम लीग को 57 देशों वाले इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) से मुसलमानों के हित में न्याय की मांग करना चाहिए। भारत का मुस्लिम तो आजादी के बाद से आज तक भारत में सुरक्षित है। हिन्दुस्तानी मुसलमान पूरे ईमान के साथ अपने वतन की मिट्टी के साथ है और पूरे भरोसे के साथ इस मुल्क के साथ खड़ा है। मुस्लिम लीग सुप्रीम कोर्ट में CAA पर सवाल खड़ा करके हिन्दुस्तानी मुस्लिमों में भ्रम फैलाने की कोशिश बंद करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed