फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress gets 54 seats in the internal survey! Diggi's brother's question raised the senses of top pa

MP News: कांग्रेस को इंटरनल सर्वे में 54 सीट! दिग्गी के भाई के सवाल ने उड़ाए पार्टी के शीर्ष नेताओं के होश

Fri, 30 Dec 2022 04:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Dec 2022 04:57 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के सर्वे को लेकर सवाल खड़े कर दिए है।

विज्ञापन
MP News: Congress gets 54 seats in the internal survey! Diggi's brother's question raised the senses of top pa
कांग्रेस पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में एक साल से भी कम का समय बचा है। इसकी तैयारी में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही लग गई है। पार्टियां सर्वे के आधार पर टिकट बांटने का गुणा भाग लग रही है। इस बीच कांग्रेस के इंटरनल सर्वे पर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी को कांग्रेस पर तंज करने का मौका मिल गया है तो कांग्रेस नेता भी अपनी पार्टी की स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री और भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के सर्वे को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। इसको लेकर सियासी पारा भी चढ़ गया है। लक्ष्मण सिंह ने लिखा कि कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद ऐसी स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका उत्तर दे सकता है।
 
पूर्व सीएम के भाई के सवाल ने प्रदेश कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी हैं। दरअसल प्रदेश में कांग्रेस के डेढ़ साल के कार्यकाल को छोड़ दे तो 19 साल से सत्ता से गायब है। इस बीच कांग्रेस की खींचतान और गुटबाजी के कारण भी स्थिति ठीक नहीं है। हाल ही विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ही कांग्रेस में बिखरी हुई दिखाई दी। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ खुद ही सदन से गायब रहे।

 
यह स्थिति तब है जबकि कुछ दिनों पहले ही भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी मध्य प्रदेश में 12 दिन गुजार गए। राहुल की यात्रा में लोगों के हुजूम को देखकर कांग्रेसी भी गदगद दिखाई दिए थे। अब कांग्रेस नेता के सवाल पर खुद पार्टी के शीर्ष नेताओं ने चुप्पी साध ली है। ऐसे में आगामी चुनाव में बीजेपी की अंतर्कलह से जीत की उम्मीद लगाई बैठे कांग्रेस नेताओं की विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

वहीं, विधायक लक्ष्मण नेता के ट्वीट पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि यह ट्वीट कांग्रेस की बद से बदतर स्थिति को बयान करता है। दिग्विजय सिंह नेहरू परिवार के सिपाह-सालार है और भारत जोड़ो यात्रा के रणनीतिकार है। उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की क्या स्थिति होने वाली है उसको सार्वजनिक किया है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि राहुल गांधी की यात्रा जहां भी जा रही है, वहां कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed