फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress complains to Governor about CM, alleges bias from opposition MPs and MLAs

MP News: कांग्रेस ने की राज्यपाल से सीएम की शिकायत, विपक्ष के सांसद-विधायकों से पक्षपात का आरोप

Thu, 08 Feb 2024 08:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 08 Feb 2024 08:57 PM IST
सार


मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्यपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शिकायत की है। इसमें मुख्यमंत्री पर कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
MP News: Congress complains to Governor about CM, alleges bias from opposition MPs and MLAs
कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल को सौंपा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस विधायकों के दल ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शिकायत की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए भाजपा सांसदों से 50 करोड़ और विधायकों से 15 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव मांगे हैं, लेकिन कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल को दिए पत्र में लिखा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सीएम के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करने और भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्याय करने की शपथ ली है। पक्षपात के द्वारा अपनी शपथ का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के बनाए भारत के संविधान का अपमान है। उन्होंने राज्यपाल से कांग्रेस विधायकों को अपना संरक्षण देने और पक्षपात पूर्ण रवैए पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed