फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress changes 29 Lok Sabha in-charges, Guna to Jayawardena and Dhar to Umang Singhar

MP News: कांग्रेस ने 29 लोकसभा प्रभारियों को बदला, गुना की जिम्मेदारी जयवर्धन और धार की उमंग सिंघार को

Sun, 24 Mar 2024 03:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 24 Mar 2024 03:33 PM IST
सार


प्रदेश कांग्रेस में दलबदल के बीच पार्टी ने नए लोकसभा प्रभारियों की तैनाती की है। इसमें गुना में जयवर्धन सिंह और धार में उमंग सिंघार को प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Congress changes 29 Lok Sabha in-charges, Guna to Jayawardena and Dhar to Umang Singhar
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में बड़ी संख्या में नेताओं ने पार्टी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ली है। इस दलबदल के बीच कांग्रेस ने नए लोकसभा प्रभारियों की तैनाती की है। इसमें अधिकतर वर्तमान विधायक और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दी गई। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी के महासचिव जितेंद्र सिंह ने पीसीसी चीफ के प्रस्ताव पर 29 लोकसभा क्षेत्र के नए प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र और प्रभारी 
मुरैना- रामनिवास रावत
भिंड- लाखनसिंह यादव
ग्वालियर-अशोक सिंह 
गुना- जयवर्धन सिंह 
सागर- नितेंद्र राठौर 
टीकमगढ़- यादवेंद्र सिंह
दमोह- मुकेश नायक और हर्ष यादव
खजुराहो- पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी 
सतना- राजेंद्र सिंह 
रीवा- डॉ. गोविंद सिंह 
सीधी- विनय सक्सेना। 
शहडोल- डॉ. अशोक मर्सकुले
जबलपुर- लखन घंघोरिया 
मंडला- कदीर सोनी
बालाघाट- रजनीश सिंह 
छिंदवाड़ा- सुनील जायसवाल
होशंगाबाद- सुखदेव पांसे। 
विदिशा- एनपी प्रजापति और पीसी शर्मा। 
भोपाल-महेंद्र जोशी। 
राजगढ़- प्रियव्रत सिंह। 
देवास- सज्जन सिंह वर्मा।
उज्जैन- रवि जोशी।
मंदसौर- मीनाक्षी नटराजन और नरेंद्र नाहटा। 
रतलाम- बाला बच्चन। 
धार- उमंग सिंघार।
इंदौर- शोभा ओझा और सत्यनारायण पटेल।
खरगोन- डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ।
खंडवा- आरके दोगने। 
बैतूल- आरिफ मसूद और सुखदेव पांसे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed