फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress asks on phone pay warning: Your app does not take bribes in Madhya Pradesh?

MP News: फोन पे की चेतावनी पर कांग्रेस ने पूछा- आपके एप से मध्य प्रदेश में रिश्वत नहीं ली जाती?

Thu, 29 Jun 2023 11:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Jun 2023 11:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर फोन पे से सवाल करते हुए ट्वीट किए हैं। इसमें लिखा है, ‘प्रिय फोन पे टीम, आप किस पोस्टर या बैनर की बात कर रहे हैं, कृपया उल्लेखित, स्पष्ट करें, सार्वजनिक करें। क्या फोन पे अपने अधीन ट्रांसफर होने वाले पैसों के उपयोग के लिए भी उत्तरदायी है?

विज्ञापन
MP News: Congress asks on phone pay warning: Your app does not take bribes in Madhya Pradesh?
फोन पे के लोगो के साथ सीएम शिवराज के लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पोस्टर वाॅर में फोन पे की एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर में फोनपे के क्यूआर कोड और लोगो के इस्तेमाल पर फोन पे ने कांग्रेस को चेतावनी दी थी। इस पर अब कांग्रेस ने पलटवार कर फोन पे से सवाल किया है। कांग्रेस ने पूछा कि आपके एप से मध्य प्रदेश में रिश्वत नहीं ली जाती?
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर फोन पे से सवाल करते हुए ट्वीट किए हैं। इसमें लिखा है, ‘प्रिय फोन पे टीम, आप किस पोस्टर या बैनर की बात कर रहे हैं, कृपया उल्लेखित, स्पष्ट करें, सार्वजनिक करें। क्या फोन पे अपने अधीन ट्रांसफर होने वाले पैसों के उपयोग के लिए भी उत्तरदायी है? क्या आप फोन पे के उपयोग-दुरूपयोग के मामले को भविष्य में मॉनिटर करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आपके एप के माध्यम से ट्रांसफर किया गया पैसा कभी भी रिश्वत या भ्रष्टाचार के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा?  क्या आप प्रमाणित करेंगे कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं है? और यदि है तो उसकी दर क्या है? क्या आपके किसी पदाधिकारी ने भाजपा  के किसी नेता, सरकार से पिछले 7 दिनों में कोई संवाद नहीं किया है? कृपया स्पष्टता और पारदर्शिता के साथ आएं अन्यथा आपके इस ट्वीट को राजनीति से प्रेरित और एक दल विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य में गिना जाएगा और आपके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, इससे पहले फोन पे ने उसके लोगो के इस्तेमाल को लेकर ट्वीट किया था। इसमें फोन पे ने लिखा था कि कोई तीसरा पक्ष उसके ब्रांड लोगो का इस्तेमाल नहीं कर सकता। चाहे व राजनीतिक हो या गैर राजनीतिक। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लगाए पोस्टर में फोन पे के स्कैनर के साथ मुख्यमंत्री का फोटो लगाया था। इस पर फोन पे ने आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वाॅर चल रहा है। पहले कमलनाथ के करप्श्ननाथ लिखकर वांटेड के पोस्टर लगाए गए। इसके जवाब में कांग्रेस ने शिवराज के घोटाला राज के पोस्टर लगाए। इसके बाद शिवराज का एक और पोस्टर सामने आया। जिसमें लिखा है कि 50 फंीसदी लाओ, फोन पे काम कराओ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed