फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress alleges- Minister Bhupendra Singh made disproportionate assets, resign

MP News: कांग्रेस का आरोप- मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अनुपातहीन संपत्ति बनाई, इस्तीफा दें

Tue, 30 May 2023 10:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 30 May 2023 10:27 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कांग्रेस मांग करती है कि भूपेंद्र सिंह के संपूर्ण मंत्रित्व कार्यकाल की उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई जाए।

विज्ञापन
MP News: Congress alleges- Minister Bhupendra Singh made disproportionate assets, resign
कांग्रेस की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ दल के नेताओं और मंत्रियों पर सनसनीखेज आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया और मप्र कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन से पत्रकारवार्ता में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह पर अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कांग्रेस मांग करती है कि भूपेंद्र सिंह के संपूर्ण मंत्रित्व कार्यकाल की उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई जाए। जांच होने तक भूपेंद्र सिंह से मंत्री पद से इस्तीफा लिया जाए। जेपी धनोपिया और टंडन ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव वर्ष 2008, लोकसभा चुनाव वर्ष 2009, विधानसभा चुनाव वर्ष 2013 एवं विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 के दौरान उनके द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्रों से बड़ी भिन्नता है। 
विज्ञापन


पत्नी की संपत्ति 33 गुना बढ़ने का दावा
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि मंत्री भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरोज सिंह के नाम अचल संपत्तियों में वर्ष 2008 में 1 करोड़ का दीपाली होटल सागर में, वर्ष 2009 में 1 करोड़ मूल्य का दीपाली होटल सागर, वर्ष 2013 में उक्त दीपाली होटल में 50 प्रतिशत भागीदारी एवं वर्ष 2018 में 33.27 करोड़ की संपत्ति दर्शाई है। इससे यह स्पष्ट है कि सरोज सिंह पत्नी भूपेंद्र सिंह की अचल संपत्ति में वर्ष 2008-09 से वर्ष 2018 के मध्य लगभग 33 गुना की वृद्धि हुई है। इसके अलावा मंत्री पर मैरिज हॉल, एक्सटेंशन हॉल, प्ले जोन बनाने के साथ एक बड़ी कोठी बनाने, डेयरी खोलने सहित कई और आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस पार्टी आयकर विभाग से भी मंत्री भूपेंद्र सिंह की संपत्तियों की जांच के लिए शिकायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed