{"_id":"64c3f27a617dba55cd02a025","slug":"mp-news-confusion-over-rahul-gandhi-s-rally-on-august-8-in-beohari-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ब्यौहारी में 8 अगस्त को राहुल गांधी की रैली पर असमंजस, प्रदेश कांग्रेस के नेता भी नहीं दे पा रहे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ब्यौहारी में 8 अगस्त को राहुल गांधी की रैली पर असमंजस, प्रदेश कांग्रेस के नेता भी नहीं दे पा रहे जवाब
Fri, 28 Jul 2023 10:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:23 PM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आठ अगस्त को विंध्य के शहडोल के ब्यौहारी पहुंचने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब तक राहुल गांधी के शहडोल आने को लेकर कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। इस बीच राहुल गांधी की आठ अगस्त को शहडोल के ब्यौहारी में रैली को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, अब तक राहुल गांधी के शहडोल आने का कोई अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। ना ही इस मामले में प्रदेश कांग्रेस के नेता कुछ बोलने को तैयार हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आठ अगस्त को विंध्य के शहडोल के ब्यौहारी पहुंचने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब तक राहुल गांधी के शहडोल आने को लेकर कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
खरगे का कार्यक्रम भी रद्द हो गया
इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 13 अगस्त को सागर में रैली का कार्यक्रम रद्द हो गया है। इसका कारण 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर में संत रविदास मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने को बताया जा रहा है। अब राहुल गांधी के शहडोल के दौरे को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बता दें, इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जबलपुर और ग्वालियर में रैली करने के कार्यक्रम 15 दिन पहले जारी कर दिए गए थे, लेकिन राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
इसलिए अटका अधिकृत कार्यक्रम?
राहुल गांधी के मोदी सरनेम को लेकर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की याचिका पर चार अगस्त को सुनवाई है। राहुल के मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने पर गुजरात हाईकोर्ट ने उनको दो साल की सजा सुनाई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह भी एक कारण है कि अब तक राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरे को लेकर कोई अधिकृत प्लान जारी नहीं किया गया है।