फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Condemnation motion against BBC passed in assembly on documentary made on PM, CM said – this is an at

MP News: PM पर डॉक्यूमेंट्री पर विधानसभा में BBC के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, CM बोले- यह संप्रभुता पर हमला

Mon, 13 Mar 2023 06:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 13 Mar 2023 06:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह भारत की संप्रभुता पर गैरजिम्मेदार और गंभीर हमला है। जिसका उद्देश्य भारत के संविधान को कमजोर करना है।
 

विज्ञापन
MP News: Condemnation motion against BBC passed in assembly on documentary made on PM, CM said – this is an at
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस विवादित डॉक्यूमेंट्री में गुजरात में 2002 में हुए दंगों को लेकर पीएम के प्रति आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। केंद्र सरकार ने इसे देश में प्रतिबंधित कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस डॉक्यूमेंट्री को देश की संप्रभुता पर हमला बताया। 

विज्ञापन


विधानसभा में भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने एक संकल्प पत्र सदन में प्रस्तुत किया। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उसका समर्थन किया। संकल्प पत्र में इस डॉक्यूमेंट्री को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताते हुए केंद्र सरकार से बीबीसी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। 17 फरवरी को जारी इस विवादित डॉक्यूमेंट्री में भारतीय न्यायिक संस्थाओं को समझौता करने वाली संस्थाओं के रूप में प्रस्तुत गया है।
विज्ञापन

 
विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए और देश में हलचल पैदा करने के लिए, बीबीसी ने जो किया है उस पर भारत की जांच संस्थाओं और न्यायपालिका से पहले ही निर्णय हो चुका है। बीबीसी ने इस मामले की सामाजिक, राजनैतिक, संवेदनशीलता की घोर अनदेखी की है। डॉक्यूमेंट्री ने मुखौटा खोजी पत्रकारिता का लगा रखा है, जबकि वास्तव में यह भारत की संप्रभुता पर गंभीर हमला है, जिसका उद्देश्य भारत के संविधान को कमजोर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भारत की बुनियाद हमारे संविधान में उल्लेखित, सिद्धांतों और मूल्यों पर टिकी है। इसमें संप्रभुता, प्रजातंत्र, स्वतंत्रता और अन्य कई मूल्य सम्मिलित हैं। ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद भारत ने इन मूल्यों को और समृद्ध किया है। शिवराज ने कहा कि भारत आज कई मुद्दों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है और ऐसे में कुछ समूह या कुछ व्यक्ति, वैश्विक स्तर पर भारत की जो प्रासंगिकता बढ़ी है उस से व्यथित मालूम होते हैं। उन्हें तकलीफ और कष्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed