फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM targeted Diggi for contesting elections from Rajgarh, said Congress is not getting people to conte

MP News: दिग्गी के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर CM ने साधा निशाना, बोले- कांग्रेस को चुनाव लड़ने नहीं मिल रहे लोग

Fri, 22 Mar 2024 08:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 22 Mar 2024 08:34 PM IST
सार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के लिए 30 साल बाद वापस अपने घर में क्यों आ रहे हैं?

विज्ञापन
MP News: CM targeted Diggi for contesting elections from Rajgarh, said Congress is not getting people to conte
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव की प्रदेश में तैयारी तेज हो गई है। भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। अभी तक कांग्रेस सिर्फ 10 प्रत्याशियों के नाम ही घोषित कर सकी है। इस बीच, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के लिए 30 साल बाद वापस अपने घर में क्यों आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव लड़ाने के लिए लोग ही नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खासकर भाजपा के पक्ष में जो बयार चल रही है। कांग्रेस के बड़े नेता लड़ने से मना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार मना कर रहे हैं और कांग्रेस उनको लड़ाने पर तुली हुई है। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। चुनाव के लिए कोई 30 साल बाद वापस अपने घर में आ रहे हैं। 
विज्ञापन


भोपाल से क्यों नहीं लड़ रहे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा वे पहले भोपाल से चुनाव लड़े थे। भोपाल से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं? जहां आपकी सीट है, जहां आप 10 साल मुख्यमंत्री थे, वहां कौन आपको मना कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनता बढ़ाता जनाधार, जनता का जो विश्वास है, मोदी जी के काम पर जनता का भरोसा है। बता दें, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी, वहां से वे चुनाव लड़ेंगे। पार्टी का आदेश मानना पड़ता है। इसलिए वे चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed