फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP NEWS: CM Shivraj will watch The Kerala Story with the entire cabinet today

MP NEWS: CM पूरी कैबिनेट के साथ देखेंगे द केरला स्टोरी, शिवराज बोले-धर्मांतरण का कुचक्र सफल नहीं होने देंगे

Tue, 16 May 2023 05:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 16 May 2023 05:35 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो जेहादी लव को हथियार बनाते है और लव के नाम पर जेहाद करते है। उनके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने पहले से ही कानून बनाया है। लेकिन द केरला स्टोरी जो जेहाद पर ही आधारित है।

विज्ञापन
MP NEWS: CM Shivraj will watch The Kerala Story with the entire cabinet today
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार शाम को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ द केरला स्टोरी फिल्म देखेंगे। मुख्यमंत्री अशोका लेक व्यू ओपन थिएटर में फिल्म के लेखक और अपनी पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखने जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हिज्ब उर तहरीर पर कर्रवाई करने के संख्त निर्देश देते हुए कहा कि धर्मांतरण, लव जिहाद और आतंकी गतिविधियों का कुचक्र किसी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।  
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो जेहादी लव को हथियार बनाते है और लव के नाम पर जेहाद करते है। उनके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने पहले से ही कानून बनाया है। लेकिन द केरला स्टोरी जो जेहाद पर ही आधारित है। इसको देखने के बाद कई अलग विषय, एंगल और वस्तु सामने आएंगे। और ध्यान भी आकर्षित होगा। इसलिए आज मध्य प्रदेश की पूरी कैबिनेट द केरला स्टोरी फिल्म देखने जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें प्रदेश सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया। इसका एलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह फिल्म शिक्षित और जागरुक करती है, बच्चों और अभिभावकों को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। द केरल स्टोरी फिल्म की कहानी लव जिहाद पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा था कि दे केरल स्टोरी आतंकवाद, मतांतरण और लव जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर करती है। क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवादी के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है, यह फिल्म हमें जागरुक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed