{"_id":"63a7ef80a249235a300e1be6","slug":"mp-news-cm-shivraj-will-meet-pm-modi-in-delhi-will-inform-about-the-preparations-for-the-pravasi-sammelan","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: CM शिवराज दिल्ली में PM मोदी से करेंगे मुलाकात, प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों की देंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM शिवराज दिल्ली में PM मोदी से करेंगे मुलाकात, प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों की देंगे जानकारी
Sun, 25 Dec 2022 12:08 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 25 Dec 2022 12:08 PM IST
सार
सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री को अगले माह जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, जी-20 समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियों की जानकारी देंगे एवं प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन लेंगे।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल मुलाकात करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, गलोबल इंवेस्टर समिट अगले माह जनवरी में होने है। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सीएम प्रधानमंत्री प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रदेश में प्रगति की जानकारी देंगे और उनका मार्गदर्शन लेंगे।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 से 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन और 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें कर रहे हैं। आयोजन में अब कुछ ही दिन का समय बाकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों ही कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री को अगले माह जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, जी-20 समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियों की जानकारी देंगे एवं प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन लेंगे ।
सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी से अवगत कराएंगे। इसमें प्रदेश में चल रहे जनकल्याण के कार्यक्रमों, योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी देंगे ।