फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj targeted Rahul Gandhi, said - Congress is the problem of the country, Rahul is the problem

MP News: सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस देश की समस्या, कांग्रेस की समस्या राहुल

Sat, 25 Mar 2023 03:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Mar 2023 03:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगा कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आपने अपने मुंह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया, जब आप अपने मुंह से मोदी जाति के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj targeted Rahul Gandhi, said - Congress is the problem of the country, Rahul is the problem
सीएम शिवराज और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म होने के मुद्दे पर सियायत तेज है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि कांग्रेस देश की समस्या है। कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगा कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आपने अपने मुंह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया, जब आप अपने मुंह से मोदी जाति के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। जिस ढंग से आपने जाति का अपमान किया, ओबीसी का अपमान किया। क्या केवल पिछड़े वर्ग के होने के कारण किसी का भी अपमान किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आप अपने आप को राजा - महाराजा से कम नहीं समझते हैं। यह ताला आपके मुंह पर उस समय लगना था, जब आपने न्यायपालिका का अपमान किया। आपने दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं कहकर संसद का अपमान किया। संसद में कुछ कहकर जिस ढंग से आंख मारी थी, वह पूरे हिंदुस्तान ने देखी थी। क्या यह सासंद की गरिमा है? पूरे देश ने देखा है आप विवादित बयान पहले भी देते रहे हैं। पंजाब के युवाओं का, यूपी के युवाओं का आप ने मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
उन्होंने कहा कि मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आप ने सवाल उठाए, सेना पर भी आप ने सवाल उठाए। संसद में ऑर्डिनेंस फाड़कर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान किया था। यह ताला उस वक्त राहुल जी आपके और कांग्रेसियों के मुंह पर क्यों नहीं लगा। आज ताला लगाने की नौटंकी कर रहे हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed