फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - Where did the Lokshala go, where did the theater go, Nath said that the whole state

MP News: सीएम शिवराज बोले- कहां गई लोकशाला, कहां गया रंगमंच, नाथ ने कहा पूरा प्रदेश आपकी एक्टिंग का रंगमंच

Tue, 28 Mar 2023 04:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 28 Mar 2023 04:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि यह तो आश्चर्य की बात है कि कोई कहता है भावी, कोई अवश्यंभावी। अब पता नहीं किस तरह से मुख्यमंत्री की उपमाएं दी जा रही है। अब प्रभारी कह रहे है कि अप्रभावी।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - Where did the Lokshala go, where did the theater go, Nath said that the whole state
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से सियासत भी गरमा गई है। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ से फिर सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि 'कमलनाथ जी कहां गई लोकशाला, कहां गया रंगमंच? इस पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'पूरा प्रदेश ही आपकी एक्टिंग का रंगमंच है।'

विज्ञापन

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि कमलानाथ जी से मैं सवाल पूछता हूं पर जो मैं पूछता हूं वो उसका वे जवाब नहीं देते हैं। सीएम ने कहा कि 'कमलनाथ जी हमने तो युवा नीति लांच करते ये फैसला कर दिया कि जनजातीय युवाओं को तीन महीने की अवधि के लिए 10 हजार रुपये फेलोशिप देंगे। कमलनाथ जी ने कहा था कि मध्य प्रदेश की जनजातीय लोक कलाओं के संवर्धन के लिए लोककला शाला की स्थापना करेंगे। रंगमंच की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे। कहां गई लोकशाला और कहां गया रंगमंच।
विज्ञापन


भावी सीएम को प्रभारी बता रहे अप्रभावी
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि यह तो आश्चर्य की बात है कि कोई कहता है भावी, कोई अवश्यंभावी। अब पता नहीं किस तरह से मुख्यमंत्री की उपमाएं दी जा रही हैं। अब प्रभारी कह रहे हैं कि अप्रभावी। अभी कोई तय ही नहीं है। कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हो गए है। कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा। बता दें, जेपी अग्रवाल ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री पूरी कमेटी बैठ कर तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नाथ बोले-आप मंझे हुए अभिनेता पूरा प्रदेश जानता है
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी आज आपने जो सवाल पूछा है, वह दिल से पूछा है। यह तो मैं ही क्या, पूरा प्रदेश जानता है कि आप मंझे हुए अभिनेता हैं। पूरा प्रदेश ही आपकी एक्टिंग का रंगमंच है। आपने रंगमंच निर्माण की जो बात की है, तो मेरी हार्दिक अभिलाषा है कि आप माया नगरी मुंबई जाकर फिल्मों और धारावाहिक में अभिनय करें। यह बात तो मैंने कई बार सार्वजनिक मंच से भी कही है। लेकिन आपकी इच्छा है तो कांग्रेस सरकार बनने पर इस परियोजना में आपकी पूरी मदद की जाएगी। 


कला संस्कृति का विस्तार कांग्रेस ने ही कराया
कमलनाथ ने आगे कहा कि रही बात प्रदेश के सच्चे रंगकर्मियों की तो उनसे जाकर पूछिए वे बताएंगे कि कला और संस्कृति के विस्तार में मध्य प्रदेश में हुआ सारा कार्य कांग्रेस सरकारों ने ही कराया है। पिछले दिनों खजुराहो में एक संगीतकार बहन ने जब आपसे पेंशन मांगी थी तो आप मुंह फूला कर चले आए थे। इसलिए आप अपनी ही फिक्र करें, सच्चे कलाकारों को मां सरस्वती का आशीर्वाद सदा मिलता रहेगा और कांग्रेस पार्टी सदा उनकी सेवा करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed