फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said- June 10 will be a historic day for women, one thousand rupees will come in their acc

MP News: सीएम शिवराज बोले- 10 जून का दिन महिलाओं के लिए ऐतिहासिक होगा, उनके खाते में आएंगे एक हजार रुपए

Fri, 28 Apr 2023 08:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Apr 2023 08:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईदगाह हिल्स के कार्यक्रम में कहा कि लाडली बहना योजना मेरी मध्यमवर्ग की बहनों की जिंदगी बदलने के लिए क्रांति है। भगवान ने स्त्री और पुरुष को एक ही बनाया। लेकिन धीरे—धीरे परिस्थतियां ऐसे बन गई कि बेटा ज्यादा प्यारा हो गया और बेटियों का महत्व कम हो गया।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said- June 10 will be a historic day for women, one thousand rupees will come in their acc
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर लाडली बहना योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 जून का दिन महिलाओं के लिए ऐतिहासिक होगा। उस दिन बहनों के खाते में पहला हजार रुपया आएगा। मेरी बहनें उस दिन भजन गाएंगीं। बधाई गाएंगीं और नाचेंगी। सीएम ने कहा कि 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बहनें अभी तक आवेदन कर चुकी हैं। इस हिसाब से लगभग 15 से 16 हजार करोड़ रुपये इस योजना पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईदगाह हिल्स के कार्यक्रम में कहा कि लाडली बहना योजना मेरी मध्यमवर्ग की बहनों की जिंदगी बदलने के लिए क्रांति है। भगवान ने स्त्री और पुरुष को एक ही बनाया। लेकिन धीरे—धीरे परिस्थतियां ऐसे बन गई कि बेटा ज्यादा प्यारा हो गया और बेटियों का महत्व कम हो गया। सीएम ने कहा कि मैंने बचपन में बहनों के साथ अन्याय होते देखा है, बेटियों के साथ भेदभाव होते देखा है। इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही मैंने सबसे पहले लाडली लक्ष्मी योजना बनाई, उसके बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और अब बहनों के लिए लाडली बहना योजना। इसके बाद मुख्यमंत्री टीला जमालपुरा, रसीदिया स्कूल, पंचशील नगर और सुनहरीबाग भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने फॉर्म भरने आई महिलाओं के साथ बातचीत भी की।
विज्ञापन

  
चूल्हे-चौके तक सीमित रहने का समय बीत चुका
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का चूल्हे-चौके और घर तक सीमित रहने का समय अब बीत चुका है। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, राजनैतिक जीवन हो, शासकीय सेवा हो या स्वयं का काम आरंभ करने की बात हो, हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे आना चाहिए। राज्य शासन ने पंचायतों और नगरीय निकायों के चुनावों में आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं। पुलिस सहित सभी शासकीय सेवाओं में पर्याप्त आरक्षण की व्यवस्था है। महिलाएं एकजुट होकर अपने काम आरंभ कर सकें इस उद्देश्य से प्रदेश में स्व-सहायता समूह गठित किए गए हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं इससे जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिलाएं 10 हजार रुपये महीने कमाएं
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए भोपाल कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि महिला स्व-सहायता समूहों के गठन के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि हमें सुनिश्चित करना है कि हर महिला प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रुपये महीने की आय अर्जित करे। गरीब, निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों की बहनों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
 
बहनों की जिंदगी बदलना मेरी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बहनों की जिंदगी बदलना मेरी पहली प्राथमिकता है। बहन-भाई का रिश्ता भगवान का बनाया रिश्ता है, बहनों की कोई धर्म या जाति नहीं होती। मेरी बहनों के सारे दुख-दर्द मैं हर लूं, बहनें मजबूर नहीं, मजबूत बनें यही मेरा संकल्प है। महिलाएं दु:ख सहने और गरीब रहने और कठिनाई में जीवन बिताने के लिए पैदा नहीं हुई हैं। हम मिल कर जमाना बदलेंगे। बहन-बेटियां सम्मान और आत्म-विश्वास के साथ जीवन जिएं, राज्य शासन महिलाओं के सशक्तिकरण और सभी क्षेत्रों में उन्हें बराबरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
इन महिलाओं के फार्म मुख्यमंत्री ने भरवाए
मुख्यमंत्री ने ईदगाह हिल्स स्थित वार्ड क्रमांक 10 के योग केन्द्र में नाजिया, संतोष तथा प्रीति मेहरा के आवेदन भरवाए। वार्ड क्रमांक 13 टीला जमालपुरा के शॉपिंग सेंटर में लगे कैंप में शिल्पी सिसोदिया तथा आयशा खान तथा वार्ड 25 बरखेड़ी के रशीदिया स्कूल में पूजा और सविता चंद्रवंशी के फार्म भरवाए। इसके बाद उन्होंने वार्ड-47 पंचशील नगर के कैंप में छाया बोरसे, शिवानी धनेलिया और वार्ड 32 सुनहरी बाग कैंप में अनिता निकम तथा बरखा तोमर के फार्म स्वयं भरवाए हैं।
 
'बिछा दो अपनी पलकों को -कि मेरे भईया जी आए हैं'
शुक्रवार सुबह लाड़ली बहना योजना के पंजीयन की मैदानी हकीकत देखने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब ईदगाह हिल्स योग केंद्र पहुंचे तो वहां एकत्रित लाड़ली बहनों ने भाव-विभोर होकर आत्मीय स्वागत किया। ईदगाह हिल्स स्थित योग केन्द्र में बहनों ने स्वस्ति-वाचन के साथ तिलक कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। टीला जमालपुरा स्थित कैंप में बहनों ने घर के बनाए पकवान खिला कर तथा 'बिछा दो अपनी पलकों को-कि मेरे भईया जी आए हैं' गीत गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी 'फूलों का तारों का सबका कहना है-एक हजारों में मेरी बहना है' गीत गाकर बहनों का उत्साहवर्धन किया।
 
रशीदिया स्कूल में उतारी नजर
मुख्यमंत्री चौहान के रशीदिया स्कूल पहुंचने पर स्थानीय निवासी नगीना अफरोज ने मुख्यमंत्री की नजर उतारी। अफरोज ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए। वे ऐसे ही 'पिरयास करते रहें, उन्हें किसी की नजर न लगे। महिलाओं ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर केंद्रित गीत 'जब कोविड पड़ो भारी, भईया तुमने न हिम्मत हारी, ई-केवायसी करवा लो प्यारी, लिंक करवा लो जाको आधार से, भईया जी तो है बड़े काम के' गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 
महिलाओं को राजनीति में भागीदारी दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया, ताकि महिलाएं नेतृत्व करने आगे आ सकें। इसी तरह बहनों के नाम पर संपत्ति खरीदने पर पंजीयन शुल्क 1 प्रतिशत करने का फैसला किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले मकानों और पट्टों में भी पति और पत्नी दोनों का नाम रहेगा। बेटियां पुलिस में आ सकें, इसलिए बेटियों को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। मेरी गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय बहनें छोटी—छोटी जरूरतों के लिए परेशान होती रहती थीं। तब मेरे मन में आया कि बहनों के लिए कुछ करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed